करोड़ों में एक्टर की कमाई, बड़ी बहन के लिए खरीदा महलों जैसा आलीशान घर, देखकर इमोशनल हुईं मां

यूट्यूबर और सोशल मीडिया सेंसेशन मिस्टर फैजू ने अपनी बड़ी बहन को एक आलीशान घर गिफ्ट किया है. उन्होंने यूट्यूब पर घर का टूर भी कराया. बहन को घर गिफ्ट करने पर फैंस फैजू की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
फैजू ने बहन को दिया करोड़ों का घर (Photo: Screengrab) फैजू ने बहन को दिया करोड़ों का घर (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

पॉपुलर एक्टर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैसल शेख उर्फ फैजू एंटरटेनमेंट दुनिया का बड़ा नाम हैं. यंग जनकेशन के बीच फैजू काफी फेमस हैं. उनकी मिलियन्स में फैन फॉलोइंग हैं. फैजू ने अपने दम पर अपनी खास पहचान बनाई है. कभी गरीबी में गुजारा करने वाले फैजू आज करोड़ों के मालिक हैं. उन्होंने अब अपनी बड़ी बहन को एक आलीशान घर गिफ्ट किया है. 

Advertisement

बहन को दिया करोड़ों का गिफ्ट

मिस्टर फैजू का बचपन भले ही चॉल में गुजरा है, लेकिन आज वो लैविश लाइफ जीते हैं. वो तगड़ी कमाई करते हैं. खास बात ये है कि फैजू ने अपनी शादीशुदा बड़ी बहन को एक करोड़ों का आलीशान घर गिफ्ट किया है. फैजू ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बहन के नए घर का टूर भी दिया. 

लेटेस्ट व्लॉग में फैजू ने बताया कि उन्होंने बड़ी बहन को एक घर खरीदकर दिया है. उन्होंने कहा कि वो इस बारे में व्लॉग में इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि वो चाहते हैं कि सभी भाई अपनी बहनों से प्यार करें और उनकी जरूरतों का ख्याल रखें. 

फैजू ने फैंस को अपनी बड़ी बहन के घर का टूर कराया. घर का हॉल काफी काफी बड़ा है, जिसमें बड़ी बालकनी है, जहां से बाहर का खूबसूरत नजारा दिखता है. हॉल में बड़ा सोफा सेट लगा है, जहां एक साथ कई लोग जमा हो सकते हैं. पर्दे भी सोफे के मैचिंग के लगे हैं.

Advertisement

 

4 महीने में बनकर तैयार हुआ घर

बेडरूम में अलमारी और बच्चों के लिए स्टडी टेबल भी बनाई है. फैजू के जीजू ने बताया कि उन्हें घर का इंटीरियर कराने में 4 महीने का वक्त लग गया. बहन का घर देख फैजू भी उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने अपनी बहन के घर को सपनों का आलीशान महल बताया. 

 

फैजू की बहन और अम्मी हुईं इमोशनल

भाई से मिले घर को देखकर फैजू की बहन काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने भाई की तारीफ की और कहा कि हर किसी को फैजू जैसा भाई मिले. फैजू, उनकी बहन और अम्मी भी इमोशनल होती नजर आईं. फैजू ने कहा कि उनकी अम्मी ने उन्हें इतनी अच्छी परवरिश दी है कि सभी बहन-भाई एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं. फैजू की अम्मी इमोशनल होकर बोलीं- हम बहुत ज्यादा खुश हैं. 

 

फैजू से इंप्रेस फैंस

शादीशुदा बहन को इतना आलीशान घर गिफ्ट करने पर फैंस फैजू की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. फैंस का कहना है कि अपनी बहन के लिए घर खरीदना बहुत गर्व की बात है. आज के टाइम में जहां लोग अपने लिए सोचते हैं, वहीं फैजू ने अपनी बहन की खुशियों के लिए सोचा. फैंस का कहना है कि फैजू जैसा भाई हर किसी को मिले. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement