Shocking! 'ये रिश्ता...' से बाहर हुए लीड एक्टर्स, नखरें दिखाने पर मेकर्स का तगड़ा एक्शन, कौन होंगे नए एक्टर्स?

'ये रिश्ता क्या कहलाता' से शहजादा धामी-प्रतीक्षा होनमुखे बाहर हुए. पूरी यूनिट के सामने दोनों एक्टर्स को शो के बाहर होने का फरमान सुनाया गया. सूत्रों का कहना है राजन शाही खुद शो के सेट पर पहुंचे, सभी एक्टर्स को इकट्ठा किया गया. फिर शहजादा-प्रतीक्षा से कहा गया कि वो अब शो का हिस्सा नहीं हैं.

Advertisement
शहजादा धामी-प्रतीक्षा होनमुखे शहजादा धामी-प्रतीक्षा होनमुखे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' से शॉकिंग खबर सुनने को मिली है. सीरियल के लीड एक्टर्स को मेकर्स ने रातोरात शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. क्यों आप भी चौंक गए ना? एक्टर शहजादा धामी (अरमान पोद्दार) और प्रतीक्षा होनमुखे ( रुही गोयनका) अब शो में नहीं दिखेंगे. खबरें हैं उन्हें पूरे कास्ट-क्रू के सामने शो से हटाया गया. उनकी जगह नए एक्टर्स की कास्टिंग भी हो गई है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा, कौन हैं नए अरमान और रुही?

Advertisement

ये रिश्ता के लीड एक्टर्स की छुट्टी

प्रोड्यूसर राजन शाही के बैनर 'डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस' तले ये रिश्ता क्या कहलाता है शो सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 मार्च 2024 को पूरी यूनिट के सामने दोनों एक्टर्स को शो के बाहर होने का फरमान सुनाया गया. सूत्रों का कहना है राजन शाही खुद शो के सेट पर पहुंचे, सभी एक्टर्स को इकट्ठा किया गया. फिर शहजादा-प्रतीक्षा से कहा गया कि वो अब शो का हिस्सा नहीं हैं. इसलिए सेट को छोड़कर जा सकते हैं.

राजन शाही की बात सुनकर शहजादा ने तुरंत सेट से वॉकआउट कर लिया. लेकिन प्रतीक्षा इमोशनल हो गई थीं. उन्हें सेट से जाने में थोड़ा वक्त लगा. अचानक से लीड एक्टर्स को निकाले जाने की घटना ने पूरी यूनिट को शॉक्ड कर दिया. ये भी कहा जा रहा है राजन शाही ने दोनों एक्टर्स से 15 मिनट में सेट छोड़कर बाहर जाने को कहा था.

Advertisement

क्यों शहजादा-प्रतीक्षा को निकाला गया?
राजन शाही प्रोडक्शन के ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया कि दोनों एक्टर्स का सेट पर अनप्रोफेशनल बिहेवियर था. टाइम्स नाउ ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया, ये सब महाबलेश्वर सूट के दौरान शुरू हुआ. शहजादा पूरी यूनिट को टैंट्रम दिखाता था. वो असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रोडक्शन वालों, यूनिट, स्पॉटबॉय सबके साथ बुरा बर्ताव करता था. वहीं प्रतीक्षा, जो कि न्यूकमर हैं उनके बारे में बताया गया वो भी काफी नखरें दिखाती थीं. सूत्र ने कहा- सेट पर प्रतीक्षा भी शहजादा की तरह बिहेव करती थीं. टैंट्रम्स दिखा रही थीं. इसलिए उन्हें भी शो से बाहर निकाल दिया गया.

नए स्टार्स की शो में एंट्री
शहजादा और प्रतीक्षा शो को शो से निकालते ही उनकी जगह नए एक्टर्स को कास्ट कर लिया गया है. रुही के रोल में अब गर्विता साधवानी और अरमान के किरदार में फैंस रोहित पुरोहित दिखेंगे. गर्विता ने बातें कुछ अनकही, मैं हूं अपराजिता में इससे पहले काम किया है. ये रिश्ता... में ब्रेक मिलना उनके लिए जैकपॉट लगने जैसा है. वहीं रोहित शौर्य और सुहानी, संस्कार लक्ष्मी, अर्जुन, ऐसे ना करो विदा, उड़ारियां जैसे शोज में दिखे हैं.

कैसा है लोगों का रिएक्शन?

हालांकि नए एक्टर्स को अरमान और रुही के किरदार में एकदम से एक्सपेक्ट करना ऑडियंस के लिए मुश्किल हो सकता है. नए लीड पेयर के लिए खुद को साबित करना बड़ी चुनौती होगी. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पूरी कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है. किसी का मानना है अरमान के रोल में राज पुरोहित नहीं जमेंगे. शहजादा का जाना लोगों को शॉक दे गया है. नई रुही को यूजर्स ने सपोर्ट किया है. कईयों का मानना है नया लीड पेयर हीरो-हीरोइन वाइब की बयाज विलेन वाइब दे रहे हैं.

Advertisement

कौन हैं राजन शाही?
राजन शाही टीवी वर्ल्ड के नामी मेकर्स में शामिल हैं. फिलहाल टीवी पर उनके दो बड़े सुपरहिट शोज चल रहे हैं. अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है.  उनके बैर Director's Kut Productions तले बिदाई, ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे शोज बने हैं. उनका शो ये रिश्ता...15 सालों से टीआरपी में टॉप पर छाया हुआ है. ये लॉन्गेस्ट रनिंग शोज में शुमार है. राजन शाही के इस शो में चौथा जनरेशन लीप चल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »