'बुआ जी' ने क्यों छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो'? उपासना सिंह बोलीं- मुझे टॉर्चर...

हाल ही में उपासना सिंह एक पॉडकास्ट में नजर आईं. यहां उन्होंने कपिल के शो को अलविदा कहने की असली वजह बताई. जब कपिल का शो उपासना ने छोड़ा तो टीवी की दुनिया से भी उन्होंने किनारा कर लिया था.

Advertisement
उपासना सिंह, कपिल शर्मा उपासना सिंह, कपिल शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

अपनी कॉमिक टाइमिंग और पंचलाइन्स के लिए जानी-पहचानी गईं उपासना सिंह टीवी की दुनिया से दूर हैं. कुछ सालों से ही वो गायब हुई हैं. दर्शक उन्हें आज भी 'द कपिल शर्मा शो' में देखना मिस करते हैं. 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में इन्होंने आइकॉनिक रोल अदा किया है. पर अब ये पंजाबी फिल्मों में काम कर रही हैं. साथ ही खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है. जिसके जरिए उपासना ने इंडस्ट्री में अबतक अपनी जगह बनाई हुई है. 

Advertisement

उपासना ने बताई वजह
हाल ही में उपासना, सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में आईं. यहां उन्होंने कपिल के शो को अलविदा कहने की असली वजह बताई. जब कपिल का शो उपासना ने छोड़ा तो टीवी की दुनिया से भी उन्होंने किनारा कर लिया था. शो में बिताए समय पर उपासना ने कहा- करीब ढाई साल हमारा शो टॉप में बना रहा. पर एक समय मेरी जिंदगी में ऐसा आया, जब मेरे पास कुछ नया करने के लिए नहीं था. मैंने ये बात कपिल से भी कही थी. 

"हम दोनों ही बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. हम दोनों के बीच कोई लड़ाई नहीं हुई, पता नहीं लोगों ने ये चीज क्यों सोची. मैंने कपिल से कहा कि कपिल, अब रोल कुछ अलग रह नहीं गया है. मैं जो करती थी, अब उसे करने में मुझे मजा नहीं आ रहा है. मेरे किरदार पर कुछ तो अटेंशन दो."

Advertisement

उपासना के हाथ से चीज जाती जा रही थीं. क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बातें चल रही थीं, साथ ही चैनल में भी कुछ सही नहीं चल रहा था. ऐसे में चीजें और भी ज्यादा मुश्किल हो गईं. उपासना ने कहा- मेरा कॉन्ट्रैक्ट चैनल के साथ था, न कि कपिल के साथ. जब वो लोग दूसरे चैनल के साथ गए तो मैं उनके साथ नहीं जा पाई. टीम के बीच भी टेंशन चल रही थी. मुझे कम्फर्टेबल महसूस नहीं हो रहा था. जब मैंने कृष्णा अभिषेक के साथ दूसरा चैनल ज्वॉइन किया, तब मुझे वहां तब तक रुकना पड़ा जब तक कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं हो गया.

उपासना ने बताया कि इस पीरियड में उन्होंने क्रिएटिव टीम के साथ भी कुछ चीजें फेस कीं. उपासना ने कहा- वो लोग मेरी पंचलाइन्स कट कर देते थे. मुझे पता था, जहां ऑडियन्स हंसेगी, वहां से वो लोग मेरी लाइन्स ही हटा देते थे. मुझे टॉर्चर जैसा महसूस होने लगा था. अली असगर ने भी यही सेम इशू फेस किया था. हम दोनों ही क्रिएटिव तौर पर सैटिस्फाई नहीं थे.

कपिल के साथ उपासना की बॉन्डिंग
हालांकि, बाद में कपिल शर्मा ने उपासना सिंह को शो में वापसी करने के लिए ऑफर दिया था, लेकिन एक्ट्रेस का तब तक फोकस कुछ और हो चुका था. उपासना ने कहा- मैंने दो पंजाबी फिल्में प्रोड्यूस की थीं. उन फिल्मों में कपिल ने वॉइसओवर भी दिया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »