कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर पेशेंट्स को दे चुकीं थेरेपी, बॉलीवुड में छाने का है सपना

ओडिशा की रहने वालीं ज्योतिर्मयी नायक इंडियन आइडल 16 की विनर बन गई हैं. शो जीतने के बाद अब वो आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के लिए प्लेबैक सिंगिंग करना चाहती हैं.

Advertisement
 ज्योतिर्मयी नायक का पूरा हुआ सपना (Photos: Instagram @jyotirmayeenayak_official18) ज्योतिर्मयी नायक का पूरा हुआ सपना (Photos: Instagram @jyotirmayeenayak_official18)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

'इंडियन आइडल 16' को आखिरकार अपना विनर मिल गया है. ओडिशा की रहने वालीं ज्योतिर्मयी नायक ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. शो के विनर का खिताब जीतने पर उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है. अपनी जीत से वो काफी ज्यादा खुश हैं. उनके घर में इस समय जश्न का माहौल है. 

कौन हैं 'इंडियन आइडल 16' की विनर?

Advertisement

'इंडियन आइडल सीजन 16' के विनर की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस ज्योतिर्मयी नायक के बारे में जानने को बेताब हैं. फैंस उन्हें गूगल पर सर्च करने लगे हैं. बता दें कि ज्योतिर्मयी नायक सिर्फ 24 साल की हैं. वो उड़ीसा की पहली ऐसी सिंगर हैं, जिनके सिर इंडियन आइडल के विनर का ताज सजा है. 

कैंसर मरीजों को दे चुकीं थेरेपी

शो जीतने से पहले ही उन्होंने म्यूजिक वर्ल्ड में अपना नाम बना लिया था. ओड़िया म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी खास पहचान है. वो एक म्यूजिक थेरेपिस्ट भी रह चुकी हैं. वो कैंसर के मरीजों को ठीक करने के लिए म्यूजिक थेरेपी देती थीं. फिर इंडियन आइडल में उन्होंने अपनी जादुई आवाज और बेहतरीन गायकी से हर किसी को दीवाना बना दिया और अब वो शो की विनर बन चुकी हैं. 

दीपिका-आलिका के लिए गाएंगी गाना

Advertisement

ईटाइम्स संग बातचीत में ज्योतिर्मयी नायक ने शो जीतने पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने इच्छा जताई कि भविष्य में वो दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के लिए प्लेबैक सिंगिंग करना चाहती हैं. 

दरअसल, ज्योतिर्मयी से पूछा गया कि वो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए गाना चाहती हैं? इसपर उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में प्रोफेशनल सिंगर बनना हर सिंगर का सपना होता है. मेरा भी है. मैं आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के लिए गाना चाहती हूं. वो दोनों बेहतरीन एक्ट्रेसेस हैं. 

ज्योतिर्मयी फिलहाल अपनी जीत को सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने शो के जजेस, फैंस और मेकर्स हर किसी की शुक्रिया अदा किया है. वो इस मोमेंट को खुलकर जीना चाहती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »