फिलर्स-कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट से सूजता था उर्फी जावेद का चेहरा? वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

उर्फी जावेद की कुछ वीडियोज पिछले साल वायरल हुई थीं, जिसमें उनका चेहरा काफी सूजा हुआ नजर आता था. ये वो दौर था जब एक्ट्रेस खूबसूरत दिखने के लिए अपने चेहरे पर फिलर्स का इस्तेमाल करती थीं. अब उर्फी ने अपने सूजे हुए चेहरे की वजह बताई है.

Advertisement
फिलर्स से सूजता था उर्फी का चेहरा? (Photo: ITGD) फिलर्स से सूजता था उर्फी का चेहरा? (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अपने यूनीक फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में तो रहती ही हैं. मगर साथ ही साथ उनकी कॉस्मेटिक जर्नी के भी चर्चे रहते हैं. उर्फी ने अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए कई सारी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट कराए थे. 

उर्फी जावेद के कई सारे फोटो-वीडियो वायरल रहते थे जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ नजर आता था. कई एक्सपर्ट्स मानते थे कि फिलर्स कराने की वजह से उनका ऐसा हाल होता था. उनपर जो ट्रीटमेंट किया जा रहा था, उसका बुरा असर पड़ रहा था. उर्फी ने 9 सालों बाद अपने चेहरे पर हुए सभी फिलर्स हटवा भी दिए थे, जिससे कई लोगों का शक यकीन में बदला था. 

Advertisement

उर्फी का सूजा हुआ चेहरा

अब काफी समय बाद उर्फी ने अचानक अपनी फिलर्स ट्रीटमेंट और सूजे हुए चेहरे का सच बताया है. इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर एक्ट्रेस ने समझाया कि उनका चेहरा फिलर्स की वजह से नहीं, बल्कि स्ट्रेस और एलर्जी से सूजता था. वीडियो में एक्ट्रेस ने 1.5 साल पहले अपने सूजे हुए चेहरे की फोटो शेयर करके सारी बात समझाई. 

उर्फी ने कहा- ये मेरी 1.5 साल पहले की तस्वीर है, जब लोग कह रहे थे कि मेरा चेहरा फिलर्स से खराब हो गया है. उस समय मेरा चेहरा हाई कॉर्टिसोल लेवल और स्ट्रेस की वजह से सूजा हुआ दिख रहा था. जो लोग कहते थे कि मैंने फिलर्स करवाए हैं या कोई कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट कराया है, उन्हें बता दूं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं करवाया था.

'मेरा चेहरा सिर्फ सूज गया था. मुझे बिल्लियों से एलर्जी भी है, और मेरे घर में तीन बिल्लियां हैं. धीरे-धीरे मुझे समझ आया कि मेरी परेशानी की वजह यही सब चीजें थीं. पहले जब भी मैं डॉक्टर्स के पास जाती थी, वो इसे साइनस की दिक्कत बताते थे, लेकिन कोई भी सही तरीके से ये नहीं समझ पाया कि असली समस्या क्या है. जब तक मुझे इसका पता चला, तब तक मेरे घर में तीन बिल्लियां आ चुकी थीं.'

Advertisement

उर्फी ने आगे बताया कि उन्होंने अपने चेहरे से फिलर्स निकलवाने के बाद वर्कआउट करना शुरू कर दिया है. उन्होंने घर से बिल्लियां भी हटा दी है. वो खुद की डाइट भी अच्छी कर चुकी हैं, जिससे उनका चेहरा अब और अच्छा और खूबसूरत बन चुका है. वो इस समय इम्यूनोथैरेपी भी करा रही हैं. फैंस भी उर्फी के इस नए रूप से खुश दिखे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »