'मेरे साथ धोखा हुआ है', 10 दिन पहले एक्ट्रेस तुनिशा को आया था एंजाइटी अटैक, मां से कही दिल की बात

मुंबई में शनिवार को एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. तुनिशा की मां ने एक्ट्रेस के दोस्त शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं अब तुनिशा के चाचा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले तुनिशा को एंजाइटी अटैक आया था. उन्होंने अपनी मां से कहा था कि मेरे साथ धोखा हुआ है.

Advertisement
तुनिशा शर्मा तुनिशा शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST

मुंबई में एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत का मामला गरमा गया है. पुलिस ने तुनिशा के दोस्त शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है. इस केस में अब बड़े खुलासे होने लगे हैं. रविवार को तुनिशा के चाचा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि तुनिशा पिछले कुछ दिन से बहुत तनाव में थी. वो नॉर्मल रहना चाहती थी, लेकिन, कुछ बातें उसको परेशान कर रही थीं. चाचा ने बताया कि तुनिशा को 10 दिन पहले एंजाइटी अटैक आया था. उसने अपनी से कुछ बड़ी बातें शेयर की थीं.

Advertisement

बता दें कि शनिवार (24 दिसंबर) को 20 साल की तुनिशा शर्मा TV सीरियल के सेट पर थीं. वो वॉशरूम के लिए मेकअप रूम में पहुंची और अंदर से गेट बंदकर फांसी लगा ली थी. बाद में तुनिशा के दोस्त और को-स्टार शीजान गेट तोड़कर अंदर पहुंचे और तुनिशा को फंदे से उतारा था. तुनिशा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. तुनिशा के चाचा ने शीजान का नाम लिए बिना आरोप लगाए हैं.

तुनिशा के चाचा ने क्या कहा?

तुनिशा के चाचा ने 10 दिन पहले हुई घटना का जिक्र किया है. उन्होंने कहा- 'अलीबाबा शो शुरू होते ही तुनिशा और शीजान एक-दूसरे के करीब आ गए थे. लगभग 10 दिन पहले तुनिशा को एंजाइटी अटैक भी आया था. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था.' चाचा ने आगे कहा- 'जब मैं और उसकी मां मिलने गए तो तुनिशा ने बताया कि उसके साथ गलत हुआ है. उसे धोखा दिया गया है.'

Advertisement

'हमें अंदाजा हो गया था कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है. उसकी मां ने पूछा कि अगर रिश्ता नहीं रखना था तो इतना करीब आने की क्या जरूरत थी? हम कहते हैं कि इस मामले में जो भी दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए.' चाचा ने ये भी बताया तुनिशा की मौसी इंग्लैंड में हैं. इसलिए उनके आने बाद 27 दिसंबर को तुनिशा का अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

SIT गठित करने की हुई मांग

बता दें कि इससे पहले तुनिशा शर्मा की मां ने एक्ट्रेस के खास फ्रेंड शीजान खान पर बड़ा आरोप लगाया था. मां का कहना है कि शीजान की वजह से उनकी बेटी ने आत्महत्या की है. इस घटना के शीजान जिम्मेदार है. वहीं, तुनिशा केस में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश शायमलाल गुप्ता ने सरकार से SIT गठित करने की मांग की है. AICWA के अध्यक्ष ने कहा- आज उस सेट पर गया था, जहां तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या की. वहां लोग डरे हुए हैं और कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर है. सरकार इस मामले पर ध्यान दे और SIT गठन कर इसकी जांच करें. बहुत कुछ निकलकर आएगा. सेट पर माहिला सुरक्षित नहीं हैं. सेट बहुत ही अंदर है. वंहा पर लोगों को आने जाने में डर लगता है. 

Advertisement

तुनिशा शर्मा टीवी शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में नजर आई थीं. उन्होंने 'फितूर' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में यंग कटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी. विद्या बालन की 'कहानी 2' फिल्म में भी उन्होंने काम किया था. तुनिशा, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभानल्लाह, गायब, शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जैसे कई शोज में भी नजर आ चुकी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »