सीरियल 'तेरा यार हूं मैं' के सेट पर कोरोना की दस्तक, ये एक्ट्रेस कोविड-19 पॉजिटिव

जया कहती हैं- “मुझे आज ही पता चला है, मेरे अंदर कोरोना के लक्षण नहीं थे लेकिन मेरे हसबेंड को फीवर आ रहा था तो हमने सोचा कोरोना टेस्ट करवा लेनी चाहिए क्योंक‍ि मेरी बिल्डिंग में भी कोरोना पॉज‍िट‍िव केसेज हैं. जब हमने कोरोना टेस्ट करवाया तो मैं और मेरे हसबैंड दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए'.

Advertisement
जया ओझा, को-स्टार्स के साथ जया ओझा, को-स्टार्स के साथ

पूजा त्रिवेदी

  • मुंबई ,
  • 31 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

सब टीवी के शो “तेरा यार हूं मैं” के सेट पर कोरोना ने दस्तक दे दी है. सीर‍ियल में सुषमा बंसल का किरदार निभा रहीं जया ओझा कोरोना पॉज‍िट‍िव पाई गई हैं. इस बात को कन्फर्म करते हुए जया ओझा ने आजतक से एक्सक्लूस‍िव बातचीत की है. जा ने बताया कि उन्हें आज ही पता चला कि वे कोरोना पॉज‍िट‍िव हैं. 

Advertisement

जया कहती हैं- “मुझे आज ही पता चला है, मेरे अंदर कोरोना के लक्षण नहीं थे लेकिन मेरे हसबेंड को फीवर आ रहा था तो हमने सोचा कोरोना टेस्ट करवा लेनी चाहिए क्योंक‍ि मेरी बिल्डिंग में भी कोरोना पॉज‍िट‍िव केसेज हैं. जब हमने कोरोना टेस्ट करवाया तो मैं और मेरे हसबैंड दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए. हम होम क्वारनटीन में हैं और घर में ही इलाज चल रहा है. मेरी बेटी कोरोना निगेट‍िव है तो मैं और मेरे हसबेंड एक कमरे में बंद हैं. इस वक्त बेटी ही हमारा ख्याल रख रही है. बेटा क‍िसी काम की वजह से घर पर नहीं था और एक हफ्ते से तो हमने उसे कुछ दिन के लिए बाहर ही रहने को कहा है.”

यशराज की फ‍िल्म में भी कर रहीं काम 

सीरियल की शूटिंग के बारे में जया ने कहा “मैं लगातार सीरियल की शूटिंग कर रही थी, बीच में बस होली के दिन छुट्टी थी उससे पहले तक शूटिंग जारी थी. लेकिन अब मैंने वहां पर भी बता दिया है क‍ि मैं कोरोना पॉज‍िट‍िव हूं और जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वो टेस्ट करवा लें. हालांकि सीरियल में गंगोर का सीन होने वाला था तो अब स्क्रिप्ट में बदलाव होंगे और हो सका तो मैं फोन से, मेरे क्लोज शॉट्स शूट करके दूंगी. इसी के साथ मैं यशराज की मूवी “महाराज” की शूटिंग भी कर रही थी और 10 तारीख को फिर शूट था मूवी का लेकिन अब मैं नहीं जा पाऊंगी उसे पोस्टपोन करना होगा.”

Advertisement

आगे जया ने कहा- “हम सभी लोग सावधानी बरत रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं, कोरोना किसे कब कहां से हो जाए कुछ कह नहीं सकते.”

इन्हें भी हुआ कोरोना 

टीवी इंडस्ट्री पर कोरोना का बहुत कहर हो रहा है, हर दिन नए केसेज सामने आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में नील भट्ट, ऐश्वर्या, अमर उपाध्याय, प्रियल महाजन, मयूर वकानी, मंदार (तारक के भिड़े) और कई एक्टर्स कोरोना की चपेट में आए हैं और हाल ही में रियलिटी शो डांस दीवाने के सेट पर भी 18 क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो इंडस्ट्री के लिए एक चिंता का विषय बन गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »