18 साल बाद 'तारक मेहता' छोड़ेंगे बापूजी? दिखाया मौत का ट्रैक, चीखे-चिल्लाए जेठालाल

तारक मेहता शो में बापूजी के लापता होने का नया ट्विस्ट आया है. जिससे गोकुलधाम सोसायटी में हड़कंप मच गया है. प्रोमो में बापूजी के निधन की अफवाहें उड़ी हैं, लेकिन असली कहानी एपिसोड आने पर ही पता चलेगी.

Advertisement
कहां गायब हुए बापूजी? (Photo: Screengrab) कहां गायब हुए बापूजी? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मेगा ट्विस्ट आने वाला है. शो का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें जेठालाल बापूजी को ढूंढते हुए हैरान-परेशान दिख रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज ये है कि बापूजी लापता हो गए हैं. गोकुलधाम सोसायटी में जैसे ही ये न्यूज फैलती है, सबके होश उड़ जाते हैं. सभी लोग अपने चहते चंपकलाल की तलाश में जुट गए हैं.

Advertisement

तारक मेहता में नया ट्विस्ट
वीडियो में दिखाया गया है कैसे जेठालाल सोसायटी में सबके घर जाकर बापूजी के बारे में पूछ रहे हैं. लेकिन हर कोई उन्हें यही जवाब दे रहा है कि बापूजी उनके घर पर नहीं हैं. परेशानी ये है कि बापूजी को कोई फोन कर उनका हाल नहीं पूछ सकता. क्योंकि वो अपना फोन घर पर रखकर बाहर निकले हैं. एक ओर जहां सभी गोकुलधाम के निवासी बापूजी की चिंता में घिरे हुए हैं. लेकिन पोपटलाल को यहां भी अपनी ही पड़ी है. वो कहता है- चाचाजी को जल्दी ही ढूंढना पड़ेगा क्योंकि उन्होंने मेरे लिए रिश्ता ढूंढकर रखा है. पोपटलाल की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग अपना माथा पीटने लगते हैं.

लेकिन कहानी में तभी बड़ा ट्विस्ट आता है. जेठालाल प्रोमो में किसी से बात करते हुए दिखते हैं. वो उनसे पूछते हैं- क्या बापूजी उनके साथ हैं? जवाब में जेठालाल को उस शख्स से बुरी खबर सुनने को मिलती है. वो रोते हुए कहता है- बापूजी तो चले गए. वो हम सबको छोड़कर चले गए. ये सुनते ही जेठालाल का बुरा हाल हो जाता है. वो फोन पर ही चीखने-चिल्लाने लगता है. 
 
शो में बापूजी के निधन की बात हो रही है. ये सच है या फिर कोई कंफ्यूजन.. एपिसोड ऑनएयर होने पर ही मालूम पड़ेगा. लेकिन लगता है लोगों को बापूजी के लापता होने का ये ट्रैक पसंद नहीं आया है, तभी तो कमेंट्स सेक्शन में वो मेकर्स को ट्रोल करते दिखे. लोगों का कहना है कब तक मेकर्स पुराने ट्रैक को रिपीट करेंगे. क्यों मेकर्स कुछ नया लेकर नहीं आ रहे हैं.

Advertisement

शख्स ने लिखा- कुछ नया लेकर आओ, बार बार वही प्लॉट. किसी ने लिखा- एक और बकवास एपिसोड. यूजर्स ने असित मोदी से शो को बंद करने की डिमांड कर डाली. कुछ लोग ऐसी भी अटकलें लगा रहे हैं कि बापूजी का रोल निभाने वाले अमित भट्ट शो छोड़ने वाले हैं. इसलिए मेकर्स ने उनकी मौत का ट्रैक दिखाया है. वैसे अमित के शो छोड़ने की बातों में कितनी सच्चाई है आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »