'अंख‍ियों पर नहीं घुटनों पर गोली मारे' सुनीता ने उड़ाया गोविंदा का मजाक, देखता रहा भांजा कृष्णा

सुनीता आहूजा अपने बेबाक और बिंदास एटीट्यूड के लिए जानी जाती हैं. अब 'लाफ्टर शेफ' शो में सुनीता ने न सिर्फ भांजे कृष्णा को रोस्ट किया, बल्कि वो इशारों-इशारों में पति गोविंदा पर भी तंज कसती नजर आईं.

Advertisement
कृष्णा-सुनीता के बीच मिटी दूरियां (Photo: Screengrab) कृष्णा-सुनीता के बीच मिटी दूरियां (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने 'लाफ्टर शेफ' शो में धमाकेदार एंट्री की. उन्होंने शो में आकर भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा संग अपने सालों पुराने गिले-शिकवे भी खत्म कर दिए. अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो इशारों-इशारों में पति गोविंदा पर तंज कसती हुई दिखाई दीं. 

सुनीता ने भांजे को किया रोस्ट

सुनीता के आने पर 'लाफ्टर शेफ' शो में 'मामी डे' मनाया गया. कृष्णा संग मिलकर सुनीता ने पति गोविंदा के गाने पर डांस किया. इस दौरान सुनीता भांजे कृष्णी की खिल्ली उड़ाती दिखीं. सुनीता ने बाकी सितारों को भी रोस्ट किया. शो में वो हाई एनर्जी मोड में धमाल मचाते हुए नजर आईं.
 
प्रोमो में देख सकते हैं कि भारती सिंह, एल्विश यादव को सुनीता से मिलाने के बुलाती हैं. मगर सुनीता चटकी लेते हुए कहती हैं- मैं उसे कोर्ट में मिलती रहती हूं. इसपर कृष्णा मामी से सवाल करते हैं कि वो कोर्ट में क्या करने जाती हैं? सुनीता भी चुप नहीं रहीं. उन्होंने अपने जवाब से कृष्णा की बोलती बंद कर दी. सुनीता बोलीं- तू इतने सालों से पेटीकोट में है तो मैंने पूछा नहीं, तो तू मुझसे क्यों पूछ रहा है. 

Advertisement

 

गोविंदा पर कसा तंज?

सुनीता आगे बोलीं- जो हीरो होता है, वो अपनी पत्नी की इज्जत करता है. अंखियों से गोली मारता है. लेकिन जैसे ही थर्ड पार्टी में चला जाता है तो घुटनों पर गोली मारता है. 

सुनीता की इस बात से फैंस का मानना है कि उन्होंने बातों-बातों में पति गोविंदा पर तंज कसा है. हालांकि, सुनीता का मस्तीभरा और चुलबुलापन लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फैंस सुनीता को रियल एंटरटेनमेंट क्वीन बता रहे हैं.  

कहना पड़ेगा सुनीता ने अपने बिंदास एटीट्यूड और मस्तीभरे अंदाज से लाफ्टर शेफ शो में चार चांद लगा दिए. उनके आने से शो की रौनक बढ़ गई. वैसे आपका क्या कहना है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement