कपिल शर्मा संग भुला दिए गिले-शिकवे! सुनील ग्रोवर ने दिया साथ काम करने का हिंट

सुनील ग्रोवर का ये जवाब सुन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा. सुनील की बातों से ऐसा ही लग रहा कि उन्हें कपिल संग काम करने में कोई दिक्कत नहीं है. पुराने गिले शिकवे वे भुला चुके हैं. कपिल और सुनील सोशल मीडिया पर एक दूसरे से कनेक्टेड हैं.

Advertisement
सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद किसी से छिपा नहीं है. दोनों के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि अब तक वे स्क्रीन पर साथ नहीं आए. इन दोनों की लड़ाई में सबसे ज्यादा दिल उनके फैंस का टूटा है, जो अब कपिल-सुनील की जोड़ी को साथ में नहीं देख पा रहे हैं. लेकिन अब लगता है कि दोनों कॉमेडियन फिर से साथ आ सकते हैं.

Advertisement

क्या कपिल-सुनील का होगा पैचअप?

कम से कम सुनील ग्रोवर की बात से तो यही हिंट मिल रहा है. आरजे सिद्धार्थ कनन से बातचीत में सुनील ग्रोवर ने कपिल संग काम करने को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है. जब सुनील से पूछा गया कि क्या वे और कपिल किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आएंगे? जवाब में सुनील ने कहा- अभी तो ऐसा कोई प्लान नहीं है. लेकिन किसी दिन अगर कुछ आता है तो हम जरूर साथ में काम करेंगे.

सुनील ग्रोवर का ये जवाब सुन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा. सुनील की बातों से ऐसा ही लग रहा कि उन्हें कपिल संग काम करने में कोई दिक्कत नहीं है. पुराने गिले शिकवे वे भुला चुके हैं. कपिल और सुनील सोशल मीडिया पर एक दूसरे से कनेक्टेड हैं और बर्थडे विश किया करते हैं. खबरें ऐसी भी थी कि सुपरस्टार सलमान खान ने कपिल-सुनील की लड़ाई को खत्म करने को कोशिश की थी.

Advertisement


 

2017 में सुनील ने कपिल शर्मा संग लड़ाई के बाद उनका शो छोड़ा था. सुनील का आरोप था कि कपिल ने उनके साथ बदतमीजी और गालीगलौच की. इस वाकये के बाद कपिल और सुनील कभी साथ नहीं आए. कपिल के शो में सुनील डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी का रोल करते थे. सुनील के दोनों ही रोल जबरदस्त हिट हुए थे.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »