52 साल की मलाइका अरोड़ा संग 'सिद्धू' की फ्लर्टिंग, किया रोमांटिक डांस, कपिल शर्मा की छूटी हंसी

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में ओरी, भोजपुरी स्टार रवि किशन और मलाइका अरोड़ा ने धमाल मचा दिया. सिद्धू और मलाइका के रीयूनियन ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. सुनील ग्रोवर ने सिद्धू के गेटअप में एंट्री कर दर्शकों को हंसाया.

Advertisement
सिद्धू से मिलकर एक्साइटेड दिखीं मलाइका (Photo: Instagram @navjotsinghsidhu) सिद्धू से मिलकर एक्साइटेड दिखीं मलाइका (Photo: Instagram @navjotsinghsidhu)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' सीजन 4 का आने वाला एपिसोड धमाकेदार होने वाला है. इसकी एक झलक पेश करता प्रोमो सामने आया है. कॉमेडी शो में गेस्ट बने हैं ओरी, भोजपुरी स्टार रवि किशन और मलाइका अरोड़ा. शो में ढेर सारी मस्ती मजाक और धमाल हुआ. कपिल और उनकी गैंग ने एपिसोड को एंटरटेनिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Advertisement

कपिल के शो में धमाल
कपिल के शो में मैडनेस की महफिल सजी. जेन जी के फेवरेट ओरी और भोजपुरी स्टार रवि किशन को एक फ्रेम में देखकर सभी एक्साइटेड हैं. कपिल ने भी इस गेस्ट लिस्ट पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों की बिल्कुल अलग पर्सनैलिटी है. रवि भैया शुद्ध देसी आदमी हैं जो अपनी मिट्टी से चिपके रहते हैं. वहीं ओरी जिससे मिलते हैं उससे चिपकते हैं... ये कहकर उनकी हंसी छूट गई. सेट पर पूरा माहौल लाइट हो गया. फिर कृष्णा अभिषेक आए उन्होंने भी ओरी और रवि किशन को साथ में बुलाने पर कमेंट किया.

मलाइका संग सिद्धू का रीयूनियन
कृष्णा कहते हैं- ऐसा लग रहा है जैसे ठेकुवा और डोनट को एक ही डिब्बे में रख दिया है. ओरी से रवि किशन ने भोजपुरी भी बुलवाई. ढेर सारी मस्ती मजाक के बीच कपिल की कॉमेडी, सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह का ठहाके मारना जारी रहा. शो में मलाइका अरोड़ा की भी एंट्री हुई. इससे पहले इंडियाज गॉट टैलेंट को दोनों ने मिलकर होस्ट किया था. सिद्धू से दोबारा मिलकर मलाइका की खुशी का ठिकाना नहीं था. उन्होंने सिद्धू के लिए शायरी बोलते हुए कहा- उनके दीदार के लिए हम कहां से कहां आ गए. वहां मिलना बंद हुआ तो हम यहां आ गए. ये सुनकर सिद्धू की हंसी का ठिकाना नहीं रहा. सिद्धू ने बताया कि मलाइका बहुत शरारती हैं. 

Advertisement

फन और मस्ती के बीच सेट पर सुनील ग्रोवर की एंट्री होती है. वो सिद्धू के गेटअप में नजर आए. एक ही सेट पर दो-दो सिद्धू को देखकर मलाइका हैरान हो जाती हैं.  सुनील ने सिद्धू बनकर मलाइका को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया. उनके साथ रोमांटिक डांस किया. ये मोमेंट वायरल हो रहा है. सिद्धू ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ करते हुए कहा- मनजोत सिंह के सामने नवजोत सिंह फेल. फैंस ये वीडियो देखने के बाद एपिसोड देखने के लिए बेताब हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement