उम्र में बड़ी रिद्धि डोगरा के प्यार में एक्टर, TV शो में किया प्रपोज- हमेशा साथ रहूंगा

द 50 में फिनाले के करीब आते ही रोमांस और ड्रामे की भरमार देखने को मिल रही है. रिद्धि डोगरा और सिवेट तोमर के बीच बढ़ती नजदीकियां फैंस के लिए चर्चा का विषय बनी हैं. नए एपिसोड में सिवेट ने रिद्धि के लिए अपने प्यार का इजहार किया.

Advertisement
रिद्धि डोगरा-सिवेट तोमर में दिखी नजदीकियां (Photo: Social Media)) रिद्धि डोगरा-सिवेट तोमर में दिखी नजदीकियां (Photo: Social Media))

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

कलर्स का शो द 50 चर्चा में बना हुआ है. शो फिनाले के नजदीक है. इससे पहले लगता है शो में काफी सारा धमाल मचने वाला है. रिद्धि डोगरा और सिवेट तोमर के बीच नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं. सिवेट को तो फैंस ने कई दफा शो में रिद्धि संग फ्लर्ट करते देखा है. सबका मानना है वो रिद्धि को सचमुच पसंद करने लगे हैं. रिद्धि की फीलिंग्स भी बदलती हुई दिख रही है.

Advertisement

सिवेट को हुआ रिद्धि से प्यार?
शो का नया प्रोमो सामने आया है जहां पर सिवेट एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आए. लॉयन ने टास्क के बारे में बताते हुए कहा कि जिस टीम का दिल ज्यादा धड़केगा, वो अपने मनी पॉट से उतने ज्यादा पैसे जमा कर सकेगा. रिद्धि डोगरा के कॉम्पिटिशन में मिस्टर फैजू इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हैं. एक्ट्रेस का दिल धड़काने टास्क रूम में सिवेट तोमर आते हैं. वहां आकर रिद्धि संग फ्लर्ट करते हैं. सिवेट की बातें सुनकर रिद्धि शरमाने लगीं. 

रिद्धि ने लॉयन के सामने दिल की बात कहते हुए कहा कि सिवेट उनके साथ बहुत फ्लर्ट करते हैं. फिर सिवेट रूम में आते हैं और घुटनों पर बैठते हैं. हाथों में रिद्धि का हाथ थामते हैं. वो कहते हैं- मेरे में अंधेरा आता नहीं, मैं उसे दूसरों में आने देता नहीं. हो गए तेरे 2 साल, 3 साल, जितने भी हो गए. मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा. ये सुनकर रिद्धि की हंसी रुकती नहीं है. वो शरमाती हैं. शो के बाकी कंटेस्टेंट्स सिवेट-रिद्धि को देखकर हूटिंग करने लगते हैं.

Advertisement

कौन हैं सिवेट तोमर?
सिवेट रियलिटी शो स्टार, मॉडल और एक्टर हैं. वो एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड के फर्स्ट रनरअप थे. वो एमटीवी स्प्लिट्सविला भी कर चुके हैं. सिवेट, प्रिंस नरूला को अपना मेंटर मानते हैं. सिवेट का इससे पहले स्प्लिट्सविला 15 की कंटेस्टेंट संग अफेयर था. दोनों का कुछ समय बाद ब्रेकअप हो गया था.

वहीं रिद्धि डोगरा टीवी की बड़ी स्टार हैं. उनकी 2011 में एक्टर राकेश बापत संग शादी हुई थी. 2019 में वो अलग हुए. वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सीक्रेटिव रहती हैं. सिवेट संग उनका इन दिनों नाम जुड़ रहा है. शो खत्म होने के बाद पब्लिक को मालूम पडे़गा, ये बॉन्ड कैमरे के लिए था या रियल में वो प्यार करने लगे हैं.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement