राजा चौधरी संग ब्रेकअप पर Shraddha Sharma ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- चीट किया, ड्रिंक करके वॉयलेंट...

राजा चौधरी की एक्स गर्लफ्रेंड श्रद्धा शर्मा ने उनके बारे में कई सीक्रेट्स रिवील किए हैं. राजा चौधरी संग ब्रेकअप की बात का जवाब देते हुए श्रद्धा ने कहा- राजा दिल के अच्छे इंसान हैं. लेकिन उनकी ड्रिंकिंग प्रॉब्लम है, जिसे में बर्दाश्त नहीं कर सकती.

Advertisement
श्रद्धा शर्मा, राजा चौधरी श्रद्धा शर्मा, राजा चौधरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

राजा चौधरी अपनी लव लाइफ और बिहेवियर को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहते हैं. अब राजा चौधरी की एक्स गर्लफ्रेंड श्रद्धा शर्मा ने उनके बारे में कई सीक्रेट्स रिवील किए हैं, जिन्हें जानकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे.

राजा चौधरी के बारे में श्रद्धा शर्मा ने क्या कहा? 

ईटाइम्स टीवी संग इंटरव्यू में श्रद्धा शर्मा ने राजा चौधरी संग अपने रिलेशनशिप की सच्चाई दुनिया को बताई है. श्रद्धा ने बताया कि राजा चौधरी संग उनके रिश्ते की शुरुआत कब और कैसे हुई थी और फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए. 

Advertisement

श्रद्धा शर्मा ने बताया- हम लोग एक पार्टी में मिले थे और फिर एक दूसरे संग फ्रेंडली हो गए. इसके बाद राजा ने मुझे कॉफी पर इनवाइट किया था. राजा को जब पता चला कि मुझे फिश पसंद है तो यहां से बात आगे बढ़ी. उन्होंने मुझे ऐसे रेस्टोरेंट्स में ले जाना शुरू कर दिया, जो स्पेशली फिश डिशेज बनाते हैं. 

राजा चौधरी संग क्यों हुआ श्रद्धा शर्मा का ब्रेकअप?
राजा चौधरी संग ब्रेकअप की बात का जवाब देते हुए श्रद्धा ने कहा- राजा दिल के अच्छे इंसान हैं. लेकिन उनकी ड्रिंकिंग प्रॉब्लम है, जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती. वो बहुत ज्यादा ड्रिंक करते थे. ड्रिंक करने के बाद वो बहुत ज्यादा वॉयलेंट हो जाते थे. उन्होंने अल्कोहल छोड़ने की भी कोशिश की. वो रिहैब भी गए. लेकिन मैं अपनी जिंदगी में शांति चाहती हूं. 

Advertisement

राजा चौधरी संग ब्रेकअप पर श्रद्धा ने आगे कहा- उन्होंने मुझे चीट किया. मैं वो इंसान नहीं हूं, जो ऐसी कंडीशन में चुप रहे. मैंने उनसे सच बुलवाया. उन्होंने कहा कि अल्कोहल के नशे में उनसे यह हुआ. 

श्रद्धा शर्मा अब एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और वो अपने करियर पर फोकस कर रही हैं. श्रद्धा का कहना है कि वो फिल्मों में काम करना चाहती हैं. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »