'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी की सगाई में कार्तिक-नायरा का डांस, Video

मोहिना कुमारी एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर हैं.  ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा बनने के बाद वे दर्शकों के बीच पहले से ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं.

Advertisement
ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' फेम एक्ट्रेस मोहिना कुमारी की सुयश रावत से सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. गोवा में हुई इस हाई प्रोफाइल एंगेजमेंट पार्टी में शो की स्टारकास्ट ने खूब धमाल मचाया. ये रिश्ता... के लीड एक्टर्स मोहसिन खान और शिवांगी जोशी (कार्तिक-नायरा) ने सगाई पार्टी में चार चांद लगाए. उनके कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें मोहसिन और शिवांगी डांस करते हुए दिख रहे हैं.

Advertisement

मोहिना की सगाई में मोहसिन और शिवांगी संग शो की स्टारकास्ट ने पॉपुलर सॉन्ग ''गल्लां गूड़ियां'' पर परफॉर्म किया. वीडियो में शिवांगी और मोहसिन ने खूब रंग जमाया. दूसरे एक वीडियो में मोहिना गर्ल गैंग के साथ सिम्बा के सॉन्ग ''आंख मारे'' पर डांस कर रही हैं. सगाई में मोहिना फ्लॉवर कारीगरी से बुने ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं.

मोहिना के मंगेतर सुयश ने उन्हें रोमांटिक अंदाज में रिंग पहनाई. दरअसल, सुयश ने घुटनों पर बैठकर एक्ट्रेस को अंगूठी पहनाई. स्टार प्लस के हिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहिना कीर्ति का रोल निभा रही हैं. वो नायरा की भाभी और कार्तिक की बहन बनी हैं. डांसिंग से एक्टिंग के फील्ड में आई मोहिना की अदाकारी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

मालूम हो मोहिना पहले डांस इंडिया डांस-3 में नजर आई थीं. वो एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने कई डांसिंग शोज में पार्टिसिपेट किया है. ये रिश्ता का हिस्सा बनने के बाद मोहिना दर्शकों के बीच पहले से ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »