13 साल बड़े हीरो संग टूटा रिश्ता, शिवांगी जोशी ने गुपचुप की सगाई! खुलासे से हैरान फैन्स

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में अपने इंगेजमेंट का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि अब वो शादी करना चाहती हैं और उन्होंने सगाई कर ली है.

Advertisement
क्यों टूटा था शिवांगी-कुशाल का रिश्ता? (Credit: Instagram/shivangijoshi18) क्यों टूटा था शिवांगी-कुशाल का रिश्ता? (Credit: Instagram/shivangijoshi18)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

शिवांगी जोशी टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं. शिवांगी करियर की शुरुआत से ही टीवी के टॉप शोज का हिस्सा रहीं. उन्हें 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'ये रिश्ते क्या कहलाता है' जैसे शोज से घर-घर पहचान मिली. सीरियल में संस्कारी बहू-बेटी का किरदार निभाने वाली शिवांगी इन दिनों लॉकअप 2 में नजर आ रही हैं. रियलिटी शो में उन्होंने अपने रिलेशनिशप स्टेटस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 

Advertisement

शिवांगी की हुई सगाई 
लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा शादी को लेकर बात कर रहे होती हैं. श्रेया, शिवांगी से पूछती हैं कि क्या वो पार्टनर की तलाश में हैं. शिवांगी कहती हैं कि दोस्त अब मैं शादी करना चाहती हूं. तो आखिरकार अभी तो सीधा शादी है. इस पर श्रेया उनसे पूछती हैं कि वो किस तरह का पार्टनर चाहती हैं. शिवांगी कहती हैं कि मैं बता दूं कि मैं इंगेज्ड हूं. शिवांगी के मुताबिक उन्होंने सगाई कर ली है. एक्ट्रेस की जिंदगी में एंट्री लेने वाला शख्स कौन है, क्या करता है, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया. 

शिवांगी के इस खुलासे ने श्रेया को कंफ्यूज कर दिया और दोनों की बातचीत का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है. फैन्स उनके रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे  हैं. 

Advertisement

चर्चा में रहा ब्रेकअप 
एक समय था जब शिवांगी जोशी, कुशाल टंडन को डेट कर रही थीं. दोनों ने 'बरसातें' शो में साथ काम किया था. शो के सेट से ही दोनों की नजदीकियां बढ़ीं. कुशाल और शिवांगी पब्लिकली एक-दूसरे संग प्यार का इजहार कर चुके थे. दोनों का लिपलॉक वीडियो भी वायरल हुआ था. रिश्ता कंफर्म करने के कुछ महीने बाद दोनों के ब्रेकअप की खबर आईं, जो फैन्स के लिए बड़ा शॉक था.  

कुशाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ब्रेकअप का ऐलान किया. हालांकि, शिवांगी ने कभी ब्रेकअप को लेकर कुछ नहीं कहा. कुशाल से ब्रेकअप के बाद उनका नाम हर्षद चोपड़ा संग जोड़ा गया. शिवांगी और हर्षद की दोस्ती 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के सेट पर हुई थी. हर्षद को शिवांगी के घर गणपति पूजा में भी देखा गया था. अब दोनों लॉकअप 2 में नजर आ रहे हैं. शो में दोनों की बॉन्डिंग भी नजर आ रही है. 

फिलहाल शिवांगी किसके प्यार में हैं और किसके साथ घर बसाएंगी, फैन्स के लिए ये सिर्फ एक रहस्य है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »