टीवी एक्टर शालीन भनोट ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि दलजीत कौर से अलग होने के बाद उन्हें ऐसा लगने लगा था कि उनकी पूरी दुनिया बिखर गई है. इस दर्द से उबरने के लिए वह मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन जबलपुर चले गए थे.
दलजीत से अलग होने के बाद टूट गए थे शालीन
'अबरा का डाबरा शो' में बातचीत के दौरान शालीन ने बताया कि तलाक के बाद वो पूरी तरह टूट चुके थे. उस समय उन्हें लगने लगा था कि उनकी जिंदगी खत्म हो गई है. उन्होंने कहा- ऐसा लगा था कि लाइफ खत्म हो गई है.
शालीन ने बताया कि दलजीत से अलग होने के बाद लोगों का ध्यान उनके काम से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ पर रहने लगा था. हर तरफ उनकी निजी जिंदगी को लेकर बातें हो रही थीं, जिससे वो काफी परेशान हो गए थे. उन्होंने कहा- मुझे ऐसा लगा कि जीवन अब खत्म हो गया है.
एक्टर ने आगे बताया कि वो उस दौर में बेहद निराश और परेशान थे. इसी वजह से उन्होंने मुंबई छोड़ने का फैसला किया और जबलपुर चले गए. उन्होंने कहा- मैं बहुत हताश होकर जबलपुर चला गया था.
मंदिर जाकर भगवान से करते थे बात
शालीन ने बताया कि जब वो जबलपुर में थे, तब रोज मंदिर जाते थे. वहां भगवान से अपनी टूट चुकी उम्मीदों और बिखरे सपनों के बारे में बात करते थे. उन्होंने कहा कि उस दौरान मीडिया के लगातार फोन और मैसेज भी आते रहते थे. हालात ऐसे हो गए थे कि उन्होंने लोगों के फोन उठाना ही बंद कर दिया था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालीन भनोट और दलजीत कौर की मुलाकात टीवी शो कुलवधु के सेट पर हुई थी. यहीं से दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ और बाद में उन्होंने साल 2009 में शादी कर ली. साल 2014 में दोनों एक बेटे जेडन भनोट के माता-पिता बने.
हालांकि, शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में समस्याएं आने लगीं. साल 2015 में दलजीत कौर ने तलाक की अर्जी दाखिल की और शालीन पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. शालीन ने इन आरोपों से इनकार किया था.
इसी साल दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो गए और बेटे की कस्टडी दलजीत कौर को मिली. काफी विवादों और कानूनी लड़ाई के बावजूद, आज शालीन और दलजीत दोनों अपनी-अपनी जिंदगी और करियर में आगे बढ़ चुके हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क