शैलेश लोढ़ा ने 'तारक मेहता' शो क्यों छोड़ा था? प्रोड्यूसर से हुई थी गंदी लड़ाई!

तारक मेहता वाले शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी हुई, जिसमें फिल्मी दुनिया से कई सितारे आए. मगर उनके हिट शो से एक भी कलाकार शामिल नहीं हुआ. अब इसके बीच शैलेश और तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के बीच हुई लड़ाई एक बार फिर चर्चा में आई है. जानें आखिर दोनों के बीच क्या हुआ था...

Advertisement
शैलेश लोढ़ा से हुई थी लड़ाई! (Photo: Social Media) शैलेश लोढ़ा से हुई थी लड़ाई! (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

शैलेश लोढ़ा को आमतौर पर ज्यादातर लोग तारक मेहता के नाम से जानते हैं, जो सब टीवी के सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिखते थे. करीब 14 साल तक उन्होंने यही किरदार निभाकर लोगों का मनोरंजन किया था. फिलहाल वो कुछ दिनों से अपनी पर्सनल जिंदगी में आए एक बड़े बदलाव की वजह से सुर्खियों में हैं. उनकी बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी हो गई है, जो राजस्थान के ऐतिहासिक उम्मैद भवन पैलेस में बड़े धूमधाम से हुई. 

Advertisement

तारक मेहता के कलाकारों ने बनाई दूरी

शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में राजनीति से लेकर फिल्मी-टीवी दुनिया के कलाकार शामिल हुए. बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का हिस्सा बने, जिनकी एक्टर से काफी अच्छी दोस्ती मानी जाती है. लेकिन इस समारोह में तारक मेहता शो का कोई कलाकार नहीं दिखा. यहां तक कि स्क्रीन पर उनके 'परम मित्र' बने जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी भी शादी में नहीं पहुंचे. ये बात कई लोगों के अंदर सवाल पैदा कर गई. 

तारक मेहता शो, शैलेश लोढ़ा ने साल 2022 में एक बेहद बुरे नोट पर छोड़ दिया था. उनका शो के प्रोड्यूसर असित मोदी से बड़ा विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने आत्मसम्मान में चलता शो छोड़ने का फैसला लिया. असित मोदी संग उनकी क्या लड़ाई थी, इसका जिक्र भी शैलेश लोढ़ा ने खुद द लल्लनटॉप से एक बातचीत में किया था. 

Advertisement

आत्म सम्मान में छोड़ा था हिट शो

शैलेश ने बताया था कि असित मोदी ने उनसे बदतमीजी से बात की थी, कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया था जिसके बाद उन्होंने शो से निकलने का फैसला लिया. उन्होंने कहा- सब टीवी पर एक शो था, गुडनाइट इंडिया. वहां मुझे बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट बुलाया गया था. मैं वहां कवि शैलेश लोढ़ा के तौर पर गया था. मैं शो पर गया और इसपर कोई रोक भी नहीं होनी चाहिए थी. मैं शैलेश लोढ़ा बनकर कहीं भी जा सकता हूं, गया भी उस शो पर जो उसी चैनल पर आता है जिसपर हमारा शो आता है. 

'अब जिस दिन एपिसोड आना वाला था, उससे ठीक एक दिन पहले प्रोड्यूसर (असित मोदी) का फोन आया. उन्होंने कहा कि आप वहां कैसे गए? मैंने उनसे कहा कि मैं वहां कोई रोल करने तो नहीं गया, बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर गया. वो एपिसोड भी आधे घंटे का था, जहां मैं शैलेश लोढ़ा हूं. उन्होंने मुझसे बात करते हुए बड़ी असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया. ये मुझसे बर्दाश्त नहीं हुई. एक बार और इसी असभ्य व्यवहार पर हमारी भिड़ंत हो गई थी. सेट पर उन्होंने कहा था कि यहां सब काम करने वाले मेरे नौकर हैं.'

शैलेश लोढ़ा ने इस दौरान ये भी शेयर किया कि उन्होंने शो छोड़ जरूर दिया था, मगर वो सेट पर जाकर काम करते रहे ताकि तारक मेहता शो को कोई नुकसान ना पहुंचे. लेकिन इसके बावजूद असित मोदी ने उनका पैसा रोका. एक्टर का दावा था कि प्रोड्यूसर ने उन्हें परेशान करने के लिए ऐसा कदम उठाया था. शैलेश लोढ़ा ने फिर अचानक सेट पर जाना छोड़ दिया, क्योंकि कई महीनों तक उनके पैसे रोके गए. 

Advertisement

मालूम हो कि शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी के खिलाफ ट्रिब्युनल कोर्ट में कंप्लेंट की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया कि तारक मेहता प्रोड्यूसर ने एक्टर को उनके बकाया पैसे वापस नहीं लौटाए थे. उन्होंने असित मोदी के खिलाफ केस जीता था. रिपोर्ट्स की मानें तो असित को सेटलमेंट के तौर पर शैलेष को डिमांड ड्रॉफ्ट के जरिए 1 करोड़ 5 लाख 84 हजार रुपए का अमाउंट देना पड़ा था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »