26 साल तक किया शादी का इंतजार, पर BF की मौत से टूटा दिल, गोद ली हुई बेटियों के सहारे जी रही एक्ट्रेस

एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने 26 साल पुराने रिश्ते, अधूरी रह गई शादी, अपने प्यार की मौत, कैंसर से जंग और अकेलेपन का दर्द साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे हर बार शादी टलती रही और फिर जिंदगी ने बड़ा झटका दे दिया.

Advertisement
बॉयफ्रेंड के निधन के बाद शुगफ्ता अली ने नहीं की शादी (Photo: Screengrab) बॉयफ्रेंड के निधन के बाद शुगफ्ता अली ने नहीं की शादी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

टीवी और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा दर्द बयां किया है, जिसे सुनकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 26 साल तक अपने प्यार का इंतजार किया, लेकिन किस्मत ने हर बार उनका साथ नहीं दिया. शादी की तारीख तय होती और कोई न कोई ऐसी घटना हो जाती कि सब कुछ टल जाता. आखिरकार जिस शख्स से वो बेइंतहा मोहब्बत करती थीं, उनका बीमारी की वजह से निधन हो गया था.

Advertisement

26 साल तक शादी टलती रही

शगुफ्ता ने बताया कि उन्होंने और उनके पार्टनर ने कई बार शादी करने का प्लान बनाया, लेकिन हर बार कोई न कोई मुसीबत सामने आ गई.

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- ये कोई कहानी नहीं है, सच है. जब भी सोचते थे कि इस महीने शादी कर लेंगे, कभी उनका एक्सीडेंट हो जाता, कभी मेरा. कभी मैं शूटिंग में बिजी रहती, तो वो अपने बिजनेस में. कभी मैं आउटडोर शूट पर होती और वो लंदन में. एक बार तो सब तय था, लेकिन उनके परिवार में अचानक परेशानी आ गई और उन्हें जाना पड़ गया. देखते-देखते 26 साल इंतजार में निकल गए.

अपनी जिंदगी का दर्द बयां करते हुए शगुफ्ता ने हंसते-हंसते खुद पर तंज भी कस दिया. उन्होंने कहा- मैं मीना कुमारी हूं. ट्रैजिडी क्वीन. मेरी लव स्टोरी सैड, घर की स्टोरी सैड, करियर की स्टोरी भी सैड... एकदम बेचारी हूं मैं. 

Advertisement

प्यार चला गया, मैं अकेली रह गई

उन्होंने बताया कि उनके पार्टनर के दुनिया छोड़ने के बाद उनका शादी से भी पूरी तरह मन उठ गया. शगुफ्ता ने बताया कि जिस इंसान से वो सबसे ज्यादा प्यार करती थीं, उसकी गंभीर बीमारी से मौत हो गई. उस सदमे ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया.

उन्होंने कहा- मैं बता नहीं सकती वो एहसास क्या था. मैं डिप्रेशन में नहीं गई क्योंकि मेरी मां ने मुझे संभाल लिया, लेकिन मैं बहुत अकेली हो गई थी. वो खालीपन कोई नहीं भर सकता. मैं बहुत रोती थी.

एक्ट्रेस ने बताया कि जहां उनकी मां हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहीं, वहीं कुछ लोगों ने उनके दर्द को भी नहीं समझा. उन्होंने कहा- कुछ दोस्तों ने कहा कि क्या ड्रामा कर रही हो. मैंने उनसे कहा, अगर मैं ड्रामा भी कर रही हूं तो मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो. मुझे जैसे जीना है, जीने दो.

कभी सुसाइड नहीं सोचा, लेकिन...

शगुफ्ता ने साफ कहा कि उन्होंने कभी आत्महत्या करने के बारे में नहीं सोचा, लेकिन जिंदगी में एक वक्त ऐसा जरूर आया जब लगा कि अब बहुत हो चुका है. उन्होंने माना कि उन्होंने अपनी जिंदगी में एक के बाद एक कई मुश्किलें देखी हैं.

Advertisement

शगुफ्ता अली ने बताया कि वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जंग लड़ चुकी हैं. इतना ही नहीं, आज भी उन्हें रात में सोने के लिए नींद की गोलियों का सहारा लेना पड़ता है. 

इतने संघर्ष और दर्द के बावजूद शगुफ्ता अली ने हार नहीं मानी. वो 59 की उम्र में अपनी गोद ली हुई बेटियों और मां के साथ हंसी खुशी से जिंदगी गुजार रही हैं. उनकी कहानी इस बात की मिसाल है कि जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, इंसान हिम्मत के दम पर आगे बढ़ सकता है.

शगुफ्ता ससुराल सिमर का, वीर की अरदास वीरा जैसे हिट सीरियल्स समेत कई फिल्मों- सिर्फ तुम, लैला मजनू, हीरो न. 1 का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »