TV की 'राधा' की 'सहर होने को है' शो में एंट्री! विवाद के बाद मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

ऋषिता कोठारी के शो छोड़ने की खबरों के बीच, मेकर्स को कथित तौर पर पार्थ समथान के ऑपोज़िट 'सहर' का किरदार निभाने के लिए एक नया चेहरा मिल गया है.

Advertisement
सहर होने को में हुआ बदलाव (Photo: Instagram/mallika_singh_official_/just_rishuuuuu) सहर होने को में हुआ बदलाव (Photo: Instagram/mallika_singh_official_/just_rishuuuuu)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST

कलर्स टीवी का फेमस सीरियल 'सहर होने को है' के दर्शकों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. शो के मुख्य कलाकारों, पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच पिछले कुछ समय से चल रहे गंभीर विवाद के बाद अब सीरियल में एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है. चर्चा है कि सेट पर बढ़े तनाव और आपसी मतभेदों के चलते ऋषिता कोठारी इस शो को अलविदा कह रही हैं.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने ऋषिता के मुख्य किरदार 'सहर' को आगे बढ़ाने के लिए एक नए चेहरे की तलाश पूरी कर ली है. खबर है कि टीवी की फेमस एक्ट्रेस मल्लिका सिंह इस शो में ऋषिता की जगह लेंगी और पार्थ समथान के अपोजिट नजर आएंगी. हालांकि, इस कास्टिंग को लेकर अभी तक चैनल या मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

मल्लिका सिंह की हो सकती है शो में एंट्री
'टेली चक्कर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस मल्लिका सिंह 'सहर होने को है' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हालांकि इस खबर पर अभी तक न तो प्रोडक्शन हाउस ने, न ही कलर्स चैनल ने और न ही खुद मल्लिका सिंह ने कोई मुहर लगाई है, लेकिन गलियारों में यह चर्चा बेहद तेज है. 

Advertisement

'राधाकृष्ण' से घर-घर में बनाई पहचान
मल्लिका सिंह को टेलीविजन इंडस्ट्री में असल पहचान पौराणिक सीरियल 'राधाकृष्ण' में 'राधा' के किरदार से मिली थी. साल 2018 में शुरू हुए इस शो से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था और सुमेध मुद्गलकर (कृष्ण) के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस शो की कामयाबी ने मल्लिका को रातों-रात स्टार बना दिया था. दिलचस्प बात यह है कि एक्टिंग में आने से पहले मल्लिका का ग्लैमर वर्ल्ड से कोई नाता नहीं था और वह अपनी पढ़ाई कर रही थीं. इसके बाद वह 'जय कन्हैया लाल की' और वेब सीरीज 'एस्केप लाइव' जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहीं.

अनबन बनी शो छोड़ने की वजह?
ऋषिता कोठारी के शो छोड़ने की खबरों ने सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. बताया जा रहा है कि शो के लीड एक्टर पार्थ समथान और ऋषिता के बीच ऑफ-स्क्रीन रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे. इस साल की शुरुआत में ही सेट से दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं, जिसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था. यह मामला तब और बढ़ गया जब पार्थ ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग से परेशान होकर कुछ समय के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म से दूरी बना ली थी.

Advertisement

विवाद में घसीटा गया ऋषिता के बॉयफ्रेंड का नाम
इस पूरे झगड़े में एक नया मोड़ तब आया जब फैंस ने सोशल मीडिया पर ऋषिता के कथित बॉयफ्रेंड मृदुल मीना को भी इस विवाद में घसीट लिया. कुछ यूजर्स ने मृदुल पर आरोप लगाया कि वे इंटरनेट पर 'बॉट एक्टिविटी' (फर्जी अकाउंट्स) के जरिए पार्थ समथान के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं, हालांकि इन आरोपों का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला. भले ही पार्थ या ऋषिता ने सार्वजनिक रूप से इस विवाद पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन माना जा रहा है कि आपसी तनाव, कहानी में आए 'लीप' और क्रिएटिव मतभेदों की वजह से ऋषिता ने शो को छोड़ने का मन बना लिया है, जिसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का अभी इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »