सुशांत की फैन हैं पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल, गाया पवित्र रिश्ता का टाइटल ट्रैक

बिग बॉस 14 को लेकर सारा गुरपाल का नाम सामने आ रहा है. पिछले सीजन में हिमांशी खुराना और शहनाज गिल ने बिग बॉस में आकर दर्शकों को एंटरटेन किया था. इस बार पंजाब की सारा गुरपाल लोगों का दिल जीतेंगी.

Advertisement
सारा गुरपाल सारा गुरपाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सारा गुरपाल बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने जा रही हैं. सारा एक बेहतरीन डांसर और सिंगर हैं. सारा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के शो पवित्र रिश्ता का टाइटल ट्रैक गाया है. 

सारा ने गाया सुशांत के शो का ट्रैक
सारा गुरपाल ने ये भी बताया कि वे सुशांत सिंह राजपूत की फैन हैं. सारा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ये सीरियल पवित्र रिश्ता का टाइटल ट्रैक है. पहले एपिसोड से मैं सुशांत सिंह राजपूत की फैन हूं और हमेशा रहूंगी. वो हमारे साथ हैं. सुशांत की याद में सारा गुरपाल ने जिस तरह से उन्हें म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया है, उसने सुशांत के फैंस को काफी इमोशनल कर दिया है. सारा का ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है.

Advertisement

मालूम हो, पवित्र रिश्ता ने सुशांत को लोकप्रियता दिलाई थी. शो को एकता कपूर ने बनाया था. इसमें सुशांत के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने काम किया था. सारा और अंकिता की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. सुशांत के निधन ने उनके फैंस को बड़ा झटका दिया था. सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर सुसाइड किया था. सुशांत केस की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है.

बात करें, सारा गुरपाल की तो बिग बॉस 14 को लेकर उनका नाम सामने आ रहा है. पिछले सीजन में हिमांशी खुराना और शहनाज गिल ने बिग बॉस में आकर दर्शकों को एंटरटेन किया था. इस बार पंजाब की सारा गुरपाल लोगों का दिल जीतेंगी. सारा बेहद फैशनेबल हैं. सारा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »