हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी की शादीशुदा लाइफ में खटपट की खबरों से इंटरनेट पर कोहराम मचा रखा है. सपना ने हालिया इंटरव्यूज में जिस तरह शादी और प्यार पर क्रिप्टिक बयान दिए, उससे फैंस शॉक्ड हैं. एक्ट्रेस ने कहा था कि शादी के 6 साल बाद उनकी यादें धुंधली हो गई हैं. वो पति के लिए प्यार फील नहीं करतीं. सपना की इन बातों से उनकी शादी में दरार पड़ने की अटकलों को तूल मिला.
वीर साहू ने तोड़ी चुप्पी
सपना ने अपने बयानों पर कोई सफाई नहीं दी. लेकिन अब उनके पति वीर साहू का रिएक्शन आया है. वीर ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो लिखते हैं- बोलो मीडिया माता की जय. बहुत अच्छा. बढ़िया है खींच कर रखो काम. वीर का इतना कहना था और यूजर्स समझ गए हैं कि वो अपनी शादी को लेकर उड़ रही खबरों की बात कर रहे हैं. वीर ने साफ तौर पर कुछ ना कहकर भी सब कुछ कह दिया है. उन्होंने मीडिया पर सारा ठीकरा फोड़ा है. फैंस वीर का ये वीडियो देखकर लाफिंग इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. उनके सटायर वाले अंदाज की यूजर्स ने तारीफ की है.
वीर ने इस 2 सेकंड के वीडियो से बताया कि उनकी शादी को लेकर चल रही बातें अफवाह हैं. कई फैंस उनसे सपना संग रिश्ते पर सवाल करने लगे. लेकिन जैसा कि सबको मालूम है वीर और सपना अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बात नहीं करते. ना ही वो अफवाहों पर रिएक्ट करते हैं.
सपना ने क्या कहा था?
सपना ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि मां की तरह कोई किसी को प्यार नहीं कर सकता. बस मां का प्यार ही निस्वार्थ होता है. एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उनके पास ना ही पति से लड़ने का टाइम है, ना ही उन्हें मनाने का वक्त है. सपना ने शादी पर कहा था- अगर आप पूछोगे कि प्यार फील हुआ. तो मैं कहूंगी नहीं. प्यार वो होता है जो आत्मा छेड़ दे. हमारी शादी को 6 साल हो गए हैं. अब उन्हें चीजें धुंधली लगने लगी हैं.
सपना ने एक्टर, सिंगर वीर साहू से 2020 में शादी की थी. उनके दो प्यारे बेटे हैं. कपल लाइमलाइट में ज्यादा रहना पसंद नहीं करता है. वो अपने बच्चों को भी पैप्स से दूर रखते हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क