बंद कमरा, दर्द का अंधेरा, मौत से पहले किस हाल में थी संचिता? दोस्त ने द‍िए कई ह‍िंट

संचिता उगले की मौत के बाद दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने बताया कि एक्ट्रेस डिप्रेशन, एंग्जायटी और सेट पर कथित प्रताड़ना से परेशान थीं. इसी के साथ उन्होंने और भी कई चौंकाने वाले दावे किए हैं.

Advertisement
करीबी दोस्त ने खोले कई बड़े राज (Photo: Instagram @sanchita_ugale @indraxikanjilal) करीबी दोस्त ने खोले कई बड़े राज (Photo: Instagram @sanchita_ugale @indraxikanjilal)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के अचानक निधन ने पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है. उन्होंने सुसाइड क्यों किया इस पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है. लेकिन हाल ही में इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में उनकी करीबी दोस्त रहीं एक्ट्रेस इंद्राक्षी कांजीलाल ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 

शो के सेट पर हुईं प्रताड़ित, को-एक्टर ने किया परेशान

इंद्राक्षी ने बातचीत में अपनी दोस्ती और संचिता के आखिरी दिनों को याद किया. उन्होंने एक को-एक्टर के पैसे उधार लेने की बात को भी सच बताया और कहा कि वो प्रताड़ित महसूस कर रही थी. इंद्राक्षी ने संचिता संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा कि एक शो के मॉक शूट के दौरान वो मिले थे, जो बाद में बंद हो गया. उन्होंने कहा- हम दोनों की वाइब काफी मैच कर गई थी, इसलिए हमारी बातचीत बढ़ती चली गई.

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस साल जब संचिता को साजन घर मिला, तब वो कोरिया में थीं. वहां से उन्होंने संचिता को बधाई दी थी और उन्हें इस नए मौके को लेकर बेहद उत्साहित देखकर खुशी हुई थी. दोनों ने जल्द मिलने का प्लान भी बनाया था, लेकिन व्यस्त शेड्यूल की वजह से मुलाकात नहीं हो पाई.

इंद्राक्षी के मुताबिक, करीब दो महीने पहले उन्हें साजन घर के लिए कास्टिंग कॉल आया. शो के मेकर्स नई लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे. ये सुनकर वो हैरान रह गईं और तुरंत संचिता को फोन किया. तब संचिता ने बताया कि वो हेल्थ रिलेटेड तकलीफों की वजह से शो छोड़ रही हैं.

लेकिन जब इंद्राक्षी ने उनसे डिटेल में बात की और पूछा तो संचिता ने सेट पर हो रही दिक्कतों के बारे में खुलकर बताया. इंद्राक्षी का दावा है- उसने मुझे बताया कि उसका एक को-एक्टर मानसिक रूप से उसे परेशान कर रहा था और उसे ट्रॉमा से गुजरना पड़ रहा था. उसने मुझे स्क्रीनशॉट्स और वीडियो भी दिखाए थे.

Advertisement

इंद्राक्षी ने कहा कि वो संचिता की स्थिति को इसलिए समझ पा रही थीं क्योंकि वो खुद भी अपने पिछले शो में ऐसी परिस्थितियों का सामना कर चुकी हैं. वो बोलीं- मुझे उसके लिए बहुत बुरा लगा क्योंकि मैं भी पहले इसी तरह के अनुभव से गुजर चुकी हूं. मैं समझ सकती थी कि वो क्या महसूस कर रही होगी.

प्रोडक्शन हाउस को संचिता की हालत की थी जानकारी!

इंद्राक्षी के मुताबिक, उन्होंने संचिता को प्रोडक्शन टीम से शिकायत करने की सलाह दी थी. वो बोलीं- मैंने उससे कहा था कि वो प्रोडक्शन को सब बताए, लेकिन उसने कहा कि वो पहले ही डायरेक्टर को बता चुकी है और कोई कार्रवाई नहीं हुई. वो शो छोड़ना नहीं चाहती थी, लेकिन लगातार हो रही बदसलूकी और उत्पीड़न की वजह से उसे ऐसा करना पड़ा.

इंद्राक्षी का मानना है कि ये पूरा विवाद पैसों के लेन-देन से शुरू हुआ था. उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि मामला तब शुरू हुआ जब उसके को-एक्टर ने उससे पैसे उधार लिए और बाद में वापस नहीं किए. इसके बाद हालात और बिगड़ते चले गए.

उन्होंने ये भी बताया कि इस तनाव का असर संचिता की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा था. बुलिंग इतनी बढ़ गई थी कि उसकी तबीयत खराब रहने लगी थी. वो डिप्रेशन और एंग्जायटी से भी जूझ रही थी. 

Advertisement

अपनी आखिरी बातचीत को याद करते हुए इंद्राक्षी ने बताया कि संचिता महाबलेश्वर घूमने जाने की योजना बना रही थीं और वापस लौटकर फिर से ऑडिशन देना शुरू करना चाहती थीं. उन्होंने कहा- पिछले हफ्ते वो काफी उदास और बेचैन लग रही थी. मैंने उसे अपने घर आने के लिए भी कहा था, लेकिन वो घर से बाहर नहीं निकलना चाहती थी. शायद अंदर ही अंदर वो डिप्रेशन से गुजर रही थी.

उज्जवल शर्मा संग लीक हुई थी चैट!

इंद्राक्षी ने ये भी माना कि वो अपनी दोस्त के निधन से अभी तक उबर नहीं पाई हैं और उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने समय रहते संचिता से दोबारा संपर्क नहीं किया. मुझे उसकी बहुत याद आ रही है, इस बात का पछतावा भी है कि मैंने उसे जल्दी मैसेज नहीं किया. मैं बहुत दुखी हूं.

हालांकि इंद्राक्षी ने साफ किया कि उन्होंने जो बातें शेयर की हैं, वो सिर्फ वही हैं जो संचिता ने उन्हें बताई थीं. मुमकिन है कि मामले के कुछ ऐसे पहलू भी हों जिनकी उन्हें जानकारी न हो. बता दें कि संचिता से पैसे उधार लेने के मामले में उनके को-एक्टर उज्जवल शर्मा का नाम सामने आया था. इनकी एक चैट भी लीक हुई थी जिसमें कुछ रुपये उधार लेने की बात की जा रही थी. उनसे अफेयर की खबरों ने भी खूब तूल पकड़ा था. हालांकि उज्जवल ने सभी बातों से इनकार किया है.

Advertisement

इस पूरे मामले पर रिएक्शन लेने के लिए संचिता के को-एक्टर और प्रोड्यूसर गुल खान से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »