'रिश्ता वही, मसाज नहीं', सलमान ने स्काउट को लगाई लताड़, 'बहन' लव संग नजदीकियों पर टोका, बोले- बेवकूफ हो

बिग बॉस 20 के वीकेंड वार में सलमान खान ने गेमर स्काउट ओपी को जमकर क्लास लगाई. सलमान ने स्काउट की लॉयल्टी पर सवाल उठाए और कहा कि शो में बहन शब्द को पनौती हैं.

Advertisement
सलमान ने स्काउट को दिखाया आईना (Photo: Screengrab) सलमान ने स्काउट को दिखाया आईना (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:46 AM IST

बिग बॉस 20 में सलमान खान का दबंग स्वैग फिर से लौटा है. अपकमिंग वीकेंड के वार का प्रोमो सामने आया है. इसमें सलमान खान ने गेमर स्काउट ओपी की जमकर क्लास लगाई है. सलमान ने स्काउट को लव गिल के लिए स्टैंड ना लेने पर फटकार लगाई. उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने किसी रिश्ते में वफादार नहीं हैं.

Advertisement

दबंग खान ने स्काउट की लगाई क्लास
वीडियो में सलमान ने गेमर पर बरसते हुए कहा- इस घर में बहन शब्द ही पनौती है. स्काउट एक बात तो आपने प्रूफ कर दी है कि आप किसी के भी साथ लॉयल नहीं हो. आप जिसे बहन जैसी दोस्त कहते हैं उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए. तुम्हें इमोशनली मैन्यूपुलेट किया और फंसाया? जब स्काउट ने इसके जवाब में कहा कि नहीं, सर ऐसा नहीं है.

सलमान ने चिल्लाते हुए कहा- क्या तुम बेवकूफ हो, क्या तुम इडियट हो? मुझे समझ नहीं आता कि दूसरों पर ब्लेम क्यों डालते हैं. कट ऑफ करने को कहा है. आपसे और लव से दूरी नहीं सही जा रही थी. ऐसे में अगला लेवल आया कि रिश्ता वही, पर मसाज नहीं. अगर आपने पटाने के चक्कर में फर्जी कमिटमेंट दिया है, तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं है.

Advertisement

सलमान की ये बातें सुनकर स्काउट हैरान दिखे. वो चुप नजर आए. स्काउट ने अपना माइक और कोट उतारा.. अब इसके आगे स्काउट ने कैसे रिएक्ट किया है, ये तो एपिसोड ऑनएयर होने पर ही मालूम पड़ेगा. शो का प्रोमो सामने आने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. 

बीते वीकेंड का वार स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने शो में आकर लव गिल पर आरोप लगाया था. उन्होंने स्काउट को बताया कि लव ने उन्हें अपने जाल में फंसाया और उनका फायदा उठाया. काशवी ने बाहर आने के बाद अपनी स्टेटमेंट के लिए माफी भी मांगी. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. काशवी ने स्काउट को लव से दूर रहने को कहा. उनकी मसाज करने पर ताना मारा. काशवी की बातें सुनने के बाद स्काउट ने लव से दूरी बनाई. वहीं लव को काशवी के जाल में फंसाने वाली बात खटकी. 

देखना होगा ये वीकेंड का वार काशवी-स्काउट और लव के रिश्ते में क्या नया मोड़ लाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »