'बेवकूफ लग रही हो...', काशवी को भाभी कहने पर आम्रपाली पर भड़के रोहित शेट्टी

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने कमान संभाली. इस बीच रोहित ने आम्रपाली को सबके सामने फटकार लगाई.

Advertisement
रोहित ने आम्रपाली को लगाई फटकार रोहित ने आम्रपाली को लगाई फटकार

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST

बिग बॉस 20 के इस 'वीकेंड का वार' एपिसोड में भरपूर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दर्शकों के लिए यह वीक रोमांच से भरा था. वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने शो की कमान संभाली. एपिसोड के दौरान उन्होंने लव गिल और स्काउट की दोस्ती पर सवाल उठाए. इस बीच स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी भी शो में पहुंचीं. 

Advertisement

स्काउट और लव गिल की नजदीकियों से आहत नजर आ रहीं काशवी को जब आम्रपाली दुबे ने भाभी कहकर पुकारा, तो रोहित शेट्टी खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने आम्रपाली को सबके सामने फटकार लगाते हुए याद दिलाया कि किसी के रिश्ते पर बात करने से पहले उसकी भावनाओं को समझना जरूरी है.  

स्काउट और लव के रिश्ते को लेकर शो में पहले से ही चर्चा हो रही थी. रोहित शेट्टी ने भी लव और स्काउट को डांट लगाते हुए कहा कि उनकी नजदीकियां बाहर बिल्कुल भी सहीं नहीं दिख रही है. दोनों की इस हरकत से ये रिश्ता सही रूप से पेश नहीं हो रहा है. वहीं, दूसरी ओर, बातचीत के दौरान स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी बार-बार खुद को उनकी दोस्त बताती रहीं. 


ऐसे में जब काशवी स्टेज से जा रही थी तब अम्रपाली ने उनसे कहती है, 'हम तुम्हें भाभी बुलाने लगे हैं, काशवी इस बात को याद रखना.' आम्रपाली की यह बात रोहित शेट्टी को अच्छी नहीं लगती है. उन्होंने तुरंत इस बात पर अपनी आपत्ति जताई और आम्रपाली समेत वहां मौजूद सभी को फटकार लगाई.

Advertisement

अम्रपाली की बातों पर नाराजगी जताते हुए रोहित ने कहा, 'बेवकूफ लग रहे हो आम्रपाली. रोहित की बात सुनकर आम्रपाली भी हैरान नजर आई. आम्रपाली ने रोहित से अपनी बात रखते हुए मांफी मागी. आम्रपाली ने कहा, 'यहां पे जो बातें हो रही हैं, उस हिसाब से बात की.' 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »