'सलमान भाई ने आपको उठाया है, घमंड मत करो' कपिल शर्मा पर भड़कीं राखी सावंत

कपिल शर्मा के लोकप्रिय टीवी-ओटीटी शो में राखी सावंत के ना बुलाए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है. राखी ने कपिल पर घमंड और डर का आरोप लगाया है. राखी ने कहा कि उन्होंने कई बार शो में आने की इच्छा जताई, लेकिन कपिल ने उन्हें कभी मौका नहीं दिया.

Advertisement
राखी से डरते हैं कपिल? (Photo: Screengrab) राखी से डरते हैं कपिल? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

द कपिल शर्मा शो लोकप्रिय टीवी-ओटीटी का लोकप्रिय शो बन चुका है. सालों से ये शो जनता को हंसाता-गुदगुदाता आ रहा है. बॉलीवुड, टेलीविजन और भोजपुरी के कई दिग्गज सितारे शो का हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन अब तक कपिल ने अपने शो पर एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत को नहीं बुलाया. राखी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और उनका आजतक कपिल के शो पर ना पहुंचाना हैरान करता है. अब राखी ने कपिल को खरीखोटी सुनाई है. 

Advertisement

कपिल पर भड़कीं राखी 
फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में राखी ने कहा कि कपिल शर्मा मुझे अपने शो पर नहीं बुला रहे हैं. ये बहुत बुरा है. घमंड तो किसी का भी नहीं रहा. फाड़ कर रख दूंगी. मैं आपको टक्कर दूंगी. चिंता मत करो कपिल शर्मा हर इंसान एक बार गिरता है. बीच में आप गिरे थे. घमंड मत करो. सलमान भाई ने आपको उठाया है, तो किसी की बेइज्जती मत करो. 

राखी कहती हैं कि मैंने उन्हें 10 बार अप्रोच किया कि मैं आपके साथ आपका कॉमेडी शो करना चाहती हूं. बस ये बोलता है कि तुम रियल कॉमेडी हो. वो लोग तो डायलॉग पढ़कर कॉमेडी करते हैं. मैं बिना पढ़े कॉमेडी कर सकती हूं.

राखी के इतना बोलने के बावजूद कपिल, राखी को अपने शो पर नहीं बुला रहे हैं. राखी का कहना है कि कपिल उनकी लोकप्रियता और कॉमेडी से डरते हैं. 

Advertisement

रिलीज हुई फिल्म 
8 मई को कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी रिलीज हो चुकी है. फिल्म में कपिल के साथ नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े सितारे शामिल हुए. पर राखी वहां भी नजर नहीं आईं.

अब कपिल, राखी के साथ कॉमेडी शो क्यों नहीं करना चाहते हैं. ये तो वही बता सकते हैं. लेकिन फैन्स का कहना है कि दोनों अगर साथ आते हैं, तो जरूर बड़ा धामाका होगा. ये भी देखना दिलचस्प होगा कि अगर राखी की बात कपिल तक पहुंचती है, तो वो इसका कैसे जवाब देंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement