राखी सावंत ने जिसे मारा थप्पड़, तोड़ा रिश्ता, इतना बदल गया ड्रामा क्वीन का एक्स बॉयफ्रेंड

राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी बिल्कुल बदल चुके हैं. बीती रात उन्हें मुंबई के इवेंट में देखा गया, जहां उनका बदला रूप हर किसी को हैरान कर गया.

Advertisement
अभिषेक अवस्थी को पहचाना? (Photo: Social Media) अभिषेक अवस्थी को पहचाना? (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

ड्रामा क्वीन राखी सावंत की निजी जिंदगी किसी से छिपी नहीं है. राखी सावंत ने दो शादियां कीं, लेकिन उनकी दोनों शादियां असफल रहीं. तलाक से पहले उन्होंने डांसर-कोरियोग्राफर अभिषेक अवस्थी को डेट किया था. अगर राखी के एक्स को लेकर यादें धुंधलीं पड़ गई हैं, तो चलिए एक बार अभिषेक से मिल लीजिए. आइए जानते हैं कि इतने सालों में अभिषेक अवस्थी कितना काफी बदल चुके हैं. 

Advertisement

राखी के एक्स को पहचानना मुश्किल
राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी की मुलाकात एक डांस रियलिटी शो के दौरान हुई थी. डांस रिहर्सल के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई. राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए सीजन 3' में साथ आकर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया. दोनों  'नच बलिए सीजन 3' के रनरअप रहे. लगभग 3 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया. 

3 साल की डेटिंग के बाद राखी और अभिषेक का रिश्ता विवादित होता गया. वैलेंटाइन डे के दिन अभिषेक राखी के घर उन्हें मनाने के लिए गए थे. अभिषेक फूल और टेडी बियर लेकर राखी को मनाने पहुंचे. लेकिन राखी ने मीडिया के सामने उन्हें थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं. 

सालों बाद अभिषेक एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं. बीती रात उन्हें मुंबई के इवेंट में देखा गया. अभिषेक को देखकर फैन्स यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये कभी इंडस्ट्री के चेहते सितारों में से थे. अभिषेक का बढ़ा वजन और मूछें देखकर फैन्स शॉक्ड हैं. एक ने लिखा कि ये तो झेठालाल लग रहा है. दूसरे ने कहा कि ये बंदा मुझे बहुत पसंद था, लेकिन ये कैसा हो गया है. कई लोगों ने लिखा कि अभिषेक ऐसा कैसे हो गया. 

Advertisement

कुछ लोगों ने कहा कि राखी के बिना ये लोग कुछ नहीं हैं. कई लोगों ने कहा कि ये तो बहुत बढ़िया डांसर थे. अब क्या हो गया. कई लोग अभिषेक के लुक्स का मजाक उड़ाते दिखे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »