रजत दलाल ने की सीक्रेट वेडिंग, नदी किनारे दुल्हन संग लिए सात फेरे, फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

रजत दलाल ने द 50 शो खत्म होने के बाद गुपचुप शादी कर ली है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ दिख रहे हैं. फैंस उनकी इस नई शुरुआत से बेहद खुश हैं.

Advertisement
रजत दलाल की हुई शादी (Photo: Instagram @rajat_9629) रजत दलाल की हुई शादी (Photo: Instagram @rajat_9629)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

'द 50' और 'बिग बॉस 18' में गर्दा उड़ाने के बाद रजत दलाल ने अपने फैंस को बड़ा शॉक दिया है. उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है. रजत ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जहां रजत ने अपनी पत्नी संग सात फेरे लिए. रजत ने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए इसे उनकी जिंदगी की नई शुरुआत बताया. 

Advertisement

रजत ने की गुपचुप शादी

रजत दलाल एक फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं, जिन्हें 'बिग बॉस 18' से लाइमलाइट में आने का मौका मिला था. इस शो में उनकी और चाहत पांडे की जोड़ी काफी पसंद की जा रही थी. अफवाहें उड़ने लगीं कि दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा है. मगर रजत ने कभी अपना और चाहत का रिश्ता पब्लिकली स्वीकार नहीं किया था. इसके बाद दोनों 'द 50' में भी साथ दिखे. वहां भी दोनों की लिंक-अप की खबरें उड़ने लगीं. 

मगर अब रजत दलाल ने अपनी शादी की तस्वीरों से उन सभी दावों को खत्म कर दिया है. वो अब अपने जीवन साथी के साथ जीवन के नए पहलू की शुरुआत करेंगे. इंफ्लुएंसर की शादी से फैंस समेत कई टीवी सेलेब्स भी खुश दिखे हैं. 'द 50' से उर्वशी ढोलकिया, मिस्टर फैजू, अरबाज पटेल, रचित रोझा- सभी ने रजत को शादी की बधाई भेजी है. 

Advertisement

रजत ने शादी की पोस्ट डालने से कुछ देर पहले एक स्टोरी भी पोस्ट की थी, जिसमें उनका कहना था कि वो लोगों के प्यार की बदौलत अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं. इसके लिए वो सभी का आशीर्वाद चाहते हैं. 

कौन हैं रजत दलाल की पत्नी?

रजत दलाल की पत्नी कौन हैं, इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है. इंफ्लुएंसर ने अपनी फोटोज में भी उनका नाम या अकाउंट मेंशन नहीं किया है. कई लोगों का मानना है कि ये रजत दलाल की गर्लफ्रेंड हैं, जिनका जिक्र उन्होंने 'बिग बॉस 18' के दौरान किया था. तब रजत ने बताया था कि वो किसी को घर के बाहर डेट कर रहे हैं. उन्होंने अपना ब्रेसलेट दिखाया था, जिसमें मिस्ट्री वुमन की फोटो थी. हालांकि उनकी पत्नी को लेकर क्या सच्चाई है, इसकी कोई पुष्टि अभी नहीं की जा सकती. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement