'नच बलिए 8' में दिख सकती हैं ये चार जोड़ियां

स्टार प्लस के शो नच बलिए का 8वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है और सीजन में छोटे पर्दे के कलाकार धमाल मचाने को तैयार हैं.

Advertisement
'नच बलिए 8' में दिख सकते हैं ये स्टार्स 'नच बलिए 8' में दिख सकते हैं ये स्टार्स

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

एक तरफ जहां एकता कपूर अब बतौर प्रोड्यूसर सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' का हिस्सा नहीं रहीं, वहीं 'बिग बॉस' की प्रोड्यूसर कंपनी एंडेमॉल को 'नच बलिए' के सीजन 8 के प्रोड्यूसर के तौर पर साइन किया गया है. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि अब 'बिग बॉस' जैसा ड्रामा, कॉन्ट्रोवर्सी और एक्शन अब 'नच बलिए' में भी देखने को मिल सकता है.

Advertisement

एक बिल्कुल ही नए अवतार में दिखेगा. प्रोड्यूसर बदले जाने के कारण शो के फॉर्मेट में भी बदलाव किए जाएंगे. इसी बीच इस नए सीजन के लिए प्रतियोगियों का चयन शुरु हो रहा है. सूत्रों की मानें तो फिलहाल चार कपल की इस शो पर आने की काफी उम्मीदें हैं...

रुबीना ने इस बात की पुष्टि की है कि शो-मेकर्स ने उनसे सीजन 8 को लेकर बात की है, लेकिन उन्होंने अभी तक इसके लिए साइन नहीं किया है. ये दोनों कलाकार एक दूसरे को 'छोटी बहू' सीरियल के दिनों से जानते हैं और पिछले कुछ महीनों से अफेयर में भी हैं.

2. अविनाश किसी जमाने में रुबीना दिलैक को डेट कर रहे थे और उनसे शादी भी करने वाले थे. लेकिन बाद में उन्होंने 2015 में टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं? - एक बार फिर' की अपनी को-स्टार शाल्मली देसाई के साथ शादी की. फिलहाल तो अविनाश का कहना है कि के लिए उनसे बात की गई थी लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने इसके लिए मना कर दिया. लेकिन बाद में अविनाश ने स्टेटमेंट दिया कि 'कुबूल है' शो के ऑफ एयर जाने की वजह से वो अब 'नच बलिए' में आने का मन बना रहे हैं.

Advertisement

टीवी एक्टर्स जूही परमार और सचिन श्रॉफ से भी इस शो को लेकर बात की गई है. इससे पहले इस जोड़ी ने 'हंस बलिए' में भाग लिया था और ये दोनों फाइनल्स तक गए थे. एनडीटीवी इमेजिन के शो 'पति पत्नी और वो' में भी इन दोनों ने भाग लिया था. इसके अलावा जूही बिग बॉस सीजन 5 की विनर भी रह चुकी हैं. सचिन हमेशा उन्हें सपोर्ट करते हैं.

4. रूपल त्यागी - पारस तोमर: टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के एक्टर्स रूपल त्यागी और पारस तोमर को लेकर भी अफवाहें हैं कि वो नच बलिए सीजन 8 में देखे जा सकते हैं. लेकिन हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में रूपल ने बताया कि वो पारस के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं. हाल ही में रूपल बिग बॉस सीजन 9 में देखी गई थीं, जहां वो दूसरे नंबर पर घर से बेघर हो गई थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »