शाहिद आफरीदी से मिला मशहूर कॉमेडियन, इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो, यूजर्स ने फटकारा

शाहिद आफरीदी जो अक्सर भारत के खिलाफ बोलते नजर आते हैं, उनसे मुनव्वर फारूकी मिले. दुबई एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग कॉमेडियन को इसके लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

Advertisement
शाहिद आफरीदी के साथ मुनव्वर फारूकी (Photo: Instagram @munawar.faruqui/X @worshipVK) शाहिद आफरीदी के साथ मुनव्वर फारूकी (Photo: Instagram @munawar.faruqui/X @worshipVK)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. उन्हें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद आफरीदी संग देखा गया है. दुबई एयरपोर्ट पर दोनों की मुलाकात हुई थी. आफरीदी ने किसी को वीडियो कॉल किया था, जिसमें पीछे मुनव्वर नजर आए. 

आफरीदी से मिलकर फंसे मुनव्वर

शाहिद आफरीदी ने अक्सर भारत के खिलाफ अपने मुंह से जहर उगला है. ऑपरेशन सिंदूर हो या कोई क्रिकेट टूर्नामेंट, पूर्व क्रिकेटर ने हमेशा इंडिया को नीचा दिखाने की कोशिश की है. ऐसे में मुनव्वर फारूकी की उनसे मुलाकात उन्हीं पर भारी पड़ गई है. कई लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. यहां तक कि कॉमेडियन को कॉकरोच जनता पार्टी से भी जोड़ा जा रहा है. 

Advertisement

X पर मुनव्वर के कई वीडियोज शामिल हैं जिसमें वो शाहिद आफरीदी संग हंसते-मुस्कुराते बात कर रहे हैं. उनके खिलाफ कड़े से कड़े एक्शन लिए जाने की मांग उठ रही है. मुनव्वर फारूकी अनजाने में ही सही, मगर अब काफी बुरे फंस चुके हैं. हालांकि आजतक इन वीडियोज की पुष्टि नहीं कर सकता है. 

कई यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं. कुछ लोगों ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तक को टैग किया है और उनसे कॉमेडियन के खिलाफ एक्शन लेने की मां की है. उन्होंने इसे एक गंभीर मुद्दा बताया है. 

हालांकि मुनव्वर की तरफ से अभी तक इन वीडियोज पर कोई सफाई नहीं आई है. कॉमेडियन अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं. अब देखना है कि इन वीडियोज की वजह से उनपर और कितनी बड़ी मुसीबत आन पड़ेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »