Tunisha Sharma Suicide: मुकेश खन्ना ने तुनिशा के सुसाइड को बताया बचकाना, पेरेंट्स पर उठाए सवाल, बोले- वो हैं कसूरवार

जाने माने एक्टर मुकेश खन्ना ने नया व्लॉग शेयर किया है जिसमें उन्होंने तुनिशा सुसाइड केस पर बात की. इतना ही नहीं इंडस्ट्री में लड़कियों के यूं सुसाइड करने पर सवाल उठाए और उनका जवाब भी दिया. मुकेश खन्ना ने ऐसे केसेज में लड़कियों के पेरेंट्स को बड़ी सलाह दी है. उन्होंने तुनिशा के पेरेंट्स पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
तुनिशा शर्मा-मुकेश खन्ना तुनिशा शर्मा-मुकेश खन्ना

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. एक्ट्रेस की मौत पर फैंस और सेलेब्स दुख जता रहे हैं. 20 साल की उम्र में तुनिशा का जिंदगी खत्म कर लेना हर किसी को शॉक कर गया है. लेकिन इंडस्ट्री में लगातार ऐसे सुसाइड केसेज क्यों देखने को मिल रहे हैं? वो कौन सी चूक है जिसकी वजह से शोबिज इंडस्ट्री में कम उम्र की लड़कियां प्यार के चक्कर में अपनी जान खत्म कर रही हैं? इसका जवाब दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने अपने व्लॉग में दिया है.

Advertisement

मुकेश खन्ना का बड़ा सवाल

मुकेश खन्ना ने नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने तुनिशा सुसाइड केस पर बात की. इतना ही नहीं इंडस्ट्री में लड़कियों के यूं सुसाइड करने पर सवाल उठाए और उनका जवाब भी दिया. मुकेश खन्ना ने ऐसे केसेज में लड़कियों के पेरेंट्स को बड़ी सलाह दी है. उन्होंने तुनिशा के पेरेंट्स पर सवाल उठाए हैं. एक्टर ने तुनिशा सुसाइड केस को बचकानी घटना बताया है. मुकेश खन्ना ने इसे लव जिहाद का केस नहीं माना. वे कहते हैं- हर खान जरूरी नहीं है इस तरीके के काम करता हो. ये हो रहा है सिर्फ बचकानी उम्र के पड़ाव पर होती बचकानी घटनाओं की वजह से. तुनिशा चली गई है, उंगली उसके बॉयफ्रेंड पर उठ रही है. लेकिन उसकी जड़ के पीछे जो है उसपर कोई बात नहीं करता.

Advertisement

कौन है कसूरवार?

वे कहते हैं- सभी तुनिशा को लेकर हैरान हो रहे हैं. सबसे बड़े कसूरवार लड़कियों के माता पिता हैं. लड़के खुद को संभाल ही लेते हैं. लड़कियां इमोशनली अटैच्ड होती हैं. फिर जब वो धागा टूटता है तो जिंदगी खत्म कर लेती हैं. जो लड़की बॉयफ्रेंड को खुदा मानती है, उसे पता चले कि सामने वाला धोखा दे रहा है तो सोचिए उसके दिल पर क्या गुजरती होगी. तुनिशा का दिल टूटा और घातक फैसला लिया. पेरेंट्स बच्चे को अकेला न छोड़े, वरना हर बच्चे का ऐसा ही हाल होगा.

टीवी इंडस्ट्री से खास अपील

मुकेश खन्ना ने बताया कि सुसाइड 1-2 मिनट का अवसाद होता है. उस वक्त अगर कोई दोस्त, पेरेंट्स वहां मौजूद होता तो शायद तुनिशा नहीं मरती. हर पेरेंट्स को अपनी लड़कियों को मायानगरी में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. हर महीने पेरेंट्स को बच्चों से मिलना चाहिए. उसका हालचाल पूछे, उसके दोस्त बने. ऐसे में अवसाद के उन कुछ मिनटों में वो अपनों से बात कर पाएगी. मुकेश खन्ना ने अपना ये व्लॉग पेरेंट्स को डेडिकेट किया है. उनके मुताबिक, इंडस्ट्री का माहौल अब बदल गया है. 30-35 दिनों तक शो की शूटिंग चलती है. इससे आपका को-स्टार संग जुड़ाव होता है. लड़की उस पर निर्भर हो जाती है. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को भी शोज में सुसाइड को ग्लैमराइज न करने की अपील की है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »