ब्रेकअप के बाद बसेगा यूट्यूबर का घर, बुर्के में दिखी होने वाली बेगम, मदीना में होगा निकाह

मिस्टर फैजू के शादी करने की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. एक वेडिंग कार्ड में निकाह 18 अक्टूबर 2026 को मदीना शरीफ में और रिसेप्शन 19 अक्टूबर को मुंबई में होने की जानकारी मिली है.

Advertisement
 टूट गईं टीवी की जोड़ियां (PHOTO: Instagram @mr_faisu_07) टूट गईं टीवी की जोड़ियां (PHOTO: Instagram @mr_faisu_07)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

जन्नत जुबैर से ब्रेकअप के बाद मिस्टर फैजू या फैसल शेख शादी करने जा रहे हैं. मिस्टर फैजू इन दिनों अपनी शादी की खबरों के चलते खूब चर्चा में हैं. हाल ही में वो अपनी होने वाली बेगम संग नजर आए, जिसके बाद फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर बातें शुरू हो गई हैं. 

वेडिंग कार्ड से खुला राज
युविका चौधरी के व्लॉग में एक डेकोरेटेड वेडिंग कार्ड दिखा, जिस पर ‘MR. FAISU & TANYA’ लिखा हुआ था. कार्ड के मुताबिक निकाह 18 अक्टूबर 2026 को और रिसेप्शन 19 अक्टूबर को होने की बात कही जा रही है. ये भी कहा जा रहा है कि निकाह मदीना शरीफ (सऊदी अरब) में होगा. 

Advertisement

कार्ड में मोहम्मद मुदस्सीर और निक्हत फातिमा के नाम भी दिखाई दिए, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि फैजू की होने वाली बीवी का असली नाम निक्हत फातिमा हो सकता है और ‘तान्या’ उनका निक नेम हो सकता है. अब फैजू ने अपनी वेडिंग ऑफिशियल कर दी है. 

होने वाली दुल्हन की दिखी झलक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में फैजू अपनी होने वाली बेगम के साथ स्पॉट हुए. उनकी होने वाली दुल्हन व्हाइट बुर्के में दिखाई दे रहे हैं. बेगम के आगे व्हाइट शर्ट में फैजू खड़े दिख रहे हैं. ये पहली बार जब फैजू किसी लड़की के साथ इस तरह नजर आए. होने वाली पार्टनर को देखते हुए फैजू के चेहरे पर स्माइल दिखी. फैजू और उनकी पार्टनर की झलक ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है, क्योंकि अब तक वो अपनी दुल्हन की पहचान छिपाकर रख रहे थे.

Advertisement

फैजू ने यूट्यूब पर व्लॉग शेयर करते हुए अपना निकाह कंफर्म किया है. उन्होंने कहा कि मैं खुशनसीब हूं, जो अल्लाह के घर पर निकाह करूंगा. हालांकि, उन्होंने होने वाली बेगम पर ज्यादा अपडेट नहीं दी है.  

जन्नत संग टूटा रिश्ता 
एक वक्त था जब जन्नत जुबैर और फैजू अच्छे दोस्त हुआ करते थे. लेकिन कुछ महीने पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैन्स को हैरान कर दिया. हालांकि, फैजू या जन्नत में किसी ने भी कभी अपने रिलेशनशिप या ब्रेकअप को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है. पर फैजू की शादी की खबरें सुनकर लगता है कि वो लाइफ में मूवऑन कर चुके हैं. अब इंतजार उनके अनाउंसमेंट का है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »