कृष्णा अभिषेक के साथ इस शो से वापसी करेंगी मोना सिंह

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और एक्ट्रेस मोना सिंह जल्द ही एक कॉमेडी शो से साथ में वापसी कर रहे हैं.

Advertisement
कृष्णा अभि‍षेक और मोना सिंह कृष्णा अभि‍षेक और मोना सिंह

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह जल्द ही एक साथ टीवी पर नजर आने वाले हैं. कलर्स चैनल पर एक कॉमेडी शो शुरू होने वाला है जिसे मोना होस्ट करती नजर आएंगी.

बता दें कि मोना सिंह कलर्स के ही शो कवच में आखिरी बार नजर आईं थी. कलर्स पर शुरू होने वाले इस शो का नाम 'इंडिया बोले मंच' होगा जिसमें कृष्णा अभिषेक लोगों को गुदगुदाते नजर आएंगे. अभी इस शो में और क्या खास होगा इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. कृष्णा अभिषेक कलर्स पर कॉमेडी नाइट्स बचाओ शो में नजर आ रहे थे.

Advertisement


पिछले दिनों हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई के बाद कृष्णा कपिल को सपोर्ट करते हुए नजर आए थे और खबरें आईं थी कि कृष्णा कपिल के शो का हिस्सा बन सकते हैं.


कृष्णा ने कपिल का साथ देते हुए कहा था कि मुझे नहीं लगता कि सफलता उनके सिर पर चढ़ गई है. कृष्णा ने कहा था कि मैंने कॉमेडी सर्कस में कपिल के साथ पांच साल काम किया है और मैं उसकी अच्छी और बुरी दोनों बातें जानता हूं और वो मेरे बारे में जानता है. कृष्णा ने कहा था कि सुनील और कपिल अच्छे दोस्त हैं, और दोस्त लड़ते है. अभी कपिल अच्छा कर रहा है, उसका शो हिट है और इसलिए लोग इस विवाद को बढ़ा रहे हैं.

अब देखना ये है कि मोना और कृष्णा की जोड़ी क्या कमाल दिखती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »