Who Is Manish Kashyap GF Anushka Sharma? कौन हैं मनीष कश्यप की GF अनुष्का? हारीं ABVP का चुनाव, वायरल हुआ था वीडियो

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने 5 नवंबर 2026 को अनुष्का शर्मा के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है. जानते हैं कि मनीष का दिल जीतने वाली अनुष्का कौन हैं.

Advertisement
कौन हैं अनुष्का शर्मा? (Photo: Instagram @ermanishkasyap) कौन हैं अनुष्का शर्मा? (Photo: Instagram @ermanishkasyap)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने 5 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. उन्होंने अनुष्का को ‘हमसफर’ कहा, जबकि अनुष्का ने उन्हें ‘मेरी दुनिया’ लिखा. इस पोस्ट के बाद दोनों की शादी की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी शादी या सगाई पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है. 

Advertisement

कौन हैं अनुष्का शर्मा?
अनुष्का शर्मा बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर क्षेत्र की रहने वाली हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन यानी पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पटना वीमेंस कॉलेज से जुड़ी छात्रा बताई जाती हैं. अनुष्का केवल एक छात्रा नहीं हैं. वो छात्र राजनीति में भी एक्टिव रही हैं. वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी हुई हैं और पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार भी रहीं. पर चुनाव नहीं जीत पाईं और तीसरे स्थान पर रहीं. चुनाव के दौरान उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने चरित्र पर उठाए गए सवालों से बेहद दुखी दिख रही थीं. 

दूसरी ओर मनीष की बात की जाए, तो वो बिहार के पश्चिम चंपारण से हैं. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और पेशे यूट्यूबर हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हाल ही में वो 'राइज एंड फॉल सीजन-2' में नजर आए. शो में उन्होंने अपने तेवर दिखाकर खूब लाइमलाइट लूटी. 

Advertisement

मनीष कश्यप ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल के दौरान पहली बार खुलासा किया था कि उनकी 21 साल की एक गर्लफ्रेंड है. पर उस समय उन्होंने उनका नाम नहीं बताया था. अब उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह माना जा रहा है कि वह अनुष्का शर्मा ही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का के पिता नहीं हैं और उनकी परवरिश मां ने की है. फिलहाल दोनों ने रिश्ते का हिंट दिया है, पर शादी की तारीख या आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »