कृतिका कामरा करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, इस हीरो के साथ आएंगी नजर

टेलीविजन में 12 साल के लंबे करियर के बाद एक्ट्रेस कृतिका कामरा अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.

Advertisement
कृतिका कामरा कृतिका कामरा

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

टेलीविजन में 12 साल के लंबे करियर के बाद एक्ट्रेस कृतिका कामरा अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वो तेलुगू फिल्म 'पेली चुपुलु' के रीमेक में नजर आएंगी. फिल्म में विजय देवराकोंडा और रितु वर्मा थे. फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे.

कृतिका के ओपोजिट इस फिल्म में जैकी भगनानी हैं. इसे फैंटम फिल्म्स प्रोड्यूसर कर रहा है और यह अरैंज्ड मैरिज पर आधारित फिल्म है.

Advertisement

'फिल्मिस्तान' के डायरेक्टर नितिन कक्कड़ इसे डायरेक्ट करेंगे. कृतिका और जैकी के अलावा फिल्म में प्रतीक बब्बर और गुजराती एक्टर प्रतीक गांधी भी होंगे. फिल्म की शूटिंग अहमदाबाद में होगी.

कृतिका का जन्म मेरठ में हुआ था. उन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई की. 12 साल पहले वो मुंबई अपना करियर एक्टिंग में बनाने आई थीं. उन्हें टीवी में पहला ब्रेक रवि दुबे के ओपोजिट 'यहां के हम सिकंदर' में मिला था. उसके बाद उन्होंने करण कुंद्रा के साथ 'कितनी मोहब्बत है' और 'कितनी मोहब्बत है 2' किया. कृतिका फिर 'कुछ तो लोग कहेंगे' में भी नजर आई थीं. इस सीरियल में उनके साथ मोनीष बहल, शरद केलकर और करण वाही थे.

कृतिका, एकता कपूर की फिल्म 'बदतमीज दिल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर थीं, लेकिन यह फिल्म बन नहीं पाई. बीच में उन्होंने कुछ रिएलिटी शोज और शॉर्ट फिल्में भी की थी. इस साल उन्होंने 'चंद्रकांता' से टीवी पर वापसी की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »