'लड़की को भी खत्म कर दो', केतन अग्रवाल मर्डर केस पर फूटा टीवी एक्ट्रेस का गुस्सा, सिया पर एक्शन की डिमांड

केतन मर्डर केस पर टीवी सेलेब्स का गुस्सा साफ देखा जा रहा है. हिना खान के बाद, अब आंचल खुराना ने आरोपी सिया गोयल के खिलाफ एक्शन की डिमांड की है. साथ ही उन्होंने इस पूरी घटना पर दुख जताया है.

Advertisement
सिया पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा (Photo: ITG/ Instagram @iaanchalkhurana) सिया पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा (Photo: ITG/ Instagram @iaanchalkhurana)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

देशभर में इस समय पुणे के केतन अग्रवाल की मौत ने सनसनी मचाई हुई है. 26 साल के लड़के की मौत लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान हुई. वो पहाड़ी से नीचे गिर पड़े, जिसमें उनकी जान चली गई. पहले इसे महज एक हादसा बताया जा रहा था. लेकिन फिर ये बात सामने आई कि उनकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने लवर चेतन चौधरी के साथ केतन को पहाड़ी से नीचे धक्का दिया.

Advertisement

इस घटना ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है. सभी सिया से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया है. टीवी सेलेब्स भी अपनी नाराजगी बयां करते दिख रहे हैं. हिना खान के बाद अब आंचल खुराना ने केतन अग्रवाल के साथ जो कुछ हुआ, उसपर दुख जताया है. आंचल ने सिया को लेकर भी बड़ी बात कह डाली है. 

रोडीज विनर ने जताई नाराजगी

अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके आंचल खुराना ने कहा- केतन अग्रवाल सिर्फ 26 साल का लड़का था. एक करोड़पति बाप के बेटे की एक करोड़पति बाप की बेटी से अरेंज मैरिज फिक्स होती है. दोनों परिवार एक-दूसरे के करीबी हैं, तो वो अपने बच्चों की भी शादी तय कर लेते हैं. लेकिन जो बेटी है उसका चेतन के साथ अफेयर चल रहा होता है. आप ये बात अपने पेरेंट्स से कह सकती थीं, आप अपने मंगेतर को ये बात बता सकती थीं. लेकिन उसने केतन को पहाड़ी से नीचे फेंकना सही समझा. 

Advertisement

'यार ये सिर्फ लड़का या लड़की की बात नहीं है. मैं ये कहना चाह रही हूं कि इस पीढ़ी को हो क्या गया है? हमें किसी पर भी अत्याचार नहीं करना चाहिए. सिया के अंदर केतन को मारने की हिम्मत आई, लेकिन अपने माता-पिता को अफेयर का सच बताने की हिम्मत नहीं थी. क्या तुम सीरियस हो? तुम उसके घर से भाग सकती थी, कुछ और कर सकती थी. किसी को मारने की क्या जरूरत थी? ये आखिर हो क्या रहा है? मेरे हिसाब से उस लड़की को भी उसी खाई से धक्का दे देना चाहिए. इस मामले में कोई कोर्ट केस भी नहीं होना चाहिए.'

केतन-सिया का केस

केतन अग्रवाल और सिया गोयल की इसी साल सगाई हुई थी, और नवंबर 2026 में दोनों शादी भी करने वाले थे. बताया जाता है कि केतन ने शादी के लिए 17 करोड़ रुपये खर्च कर लिए थे. वो 26 साल की उम्र में रियल एस्टेट बिजनेस में काफी सफलता पा चुके थे. अब उनके चले जाने से पूरा परिवार सदमे में है. 

सिया और उसका रूमर्ड बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी फिलहाल 29 जून तक पुलिस की हिरासत में हैं. मामले में अभी भी जांच जारी है. मगर सोशल मीडिया पर इस समय इस घटना को लेकर सभी में गुस्सा देखा जा रहा है. जनता सिया और चेतन के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »