कविता कपूर 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. एक समय पर उन्हें टीवी पर निगेटिव रोल के लिए जाना जाता था, लेकिन फिर उन्होंने यस बॉस जैसा शो किया और दर्शकों के दिलों में जगह बना ली. यस बॉस में उन्होंने 10 साल तक राकेश बेदी की पत्नी का रोल निभाया था. अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की.
कहां हैं कविता कपूर?
यश बॉस में कविता कपूर को मीरा श्रीवास्तव के किरदार में देखा गया था. लोग ना तो आज तक इस शो को भूल पाए हैं और ना ही उन्हें.
India Now and How को दिए इंटरव्यू में कविता ने कहा कि मैंने टीवी पर कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था. लेकिन हर शो में मुझे विलेन का रोल मिला. मैं एक ही तरह के किरदार करके थक गई थी. इसके बाद मुझे यश बॉस मिला और मैंने दस सालों तक ये शो किया. मेरी दिक्कत ये थी कि मैं इंग्लिश बहुत बोलती थी. शो के लिए हिंग्लिश बोलने लगी. पर राकेश बेदी ने मुझे वॉर्न किया कि अगर मैंने अपनी भाषा पर काम नहीं किया, तो आगे चलकर दिक्कत हो सकती है.
कविता कहती हैं कि राकेश बेदी एक बहुत अच्छे कलाकार हैं, जिन्हें अब तक असली पहचान मिली. उन्होंने ये भी बताया कि वो चार पांच सालों के लिए कहां गायब हो गई थीं. कविता ने कहा कि मैं इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से तंग आ गई थी. यहां मैं ज्यादा होता है, जबकि टीम वर्क में पूरी टीम को क्रेडिट देना होता है. एक्टिंग करके मैंने अपनी पहचान खो दी थी. इस वजह से मैंने कॉर्पोरेट का कोर्स किया. एक बार मैं अपने सीनियर के साथ सेमिनार में गई. फिर एक दिन उन्होंने मुझसे कहा कि आज कॉर्पोरेट क्लास तुम लोगी. मैं डरी गई. लेकिन फिर मैंने क्लास ली और लोगों ने मुझे सुनना पसंद किया.
मैं बोलती अच्छा थी, लेकिन मुझे इंटरनेट पर फेसबुक के अलावा कुछ नहीं आता था. मैं पीपीटी भी नहीं बना पाती थी. उस वक्त मेरे 7 साल के भतीजे ने कहा कि पीपीटी बनाना कौन सा बड़ा काम है. मैं बना देता हूं. बस उस दिन के बाद से कॉर्पोरेट में मेरी डिमांड होने लगी. मुझे कई बड़ी कंपनी के प्रोजेक्ट मिलने लगे. मैंने कई कंपनी के साथ काम किया, लेकिन उनका नाम नहीं बता सकती.
ब्रेक में खुद को हील करने के बाद कविता 2023 में वंशज सीरियल में नजर आईं, जो 2024 में ऑफ एयर हो गया. इस साल उन्हें मेरे हसबैंड की बीवी फिल्म में देखा गया था. छोटे से किरदार में भी उन्हें नोटिस किया गया.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क