कपिल को छोड़ सुनील ग्रोवर ने मिलाया कृष्णा से हाथ, इस शो में साथ आएंगे नजर

कपिल शर्मा की मुसीबत बढ़ाने के लिए सुनील ग्रोवर क्या कम थे कि कृष्णा अभि‍षेक भी मैदान में आ चुके हैं. जानें, क्या है पूरा मामला...

Advertisement
कृष्णा अभि‍षेक, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कृष्णा अभि‍षेक, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:13 AM IST

कपिल शर्मा से लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर के करियर को सोनी टीवी और लाइव शोज ने थाम लिया. खबरें आ रही हैं कि सुनील जल्द ही अपना शो लेकर आ रहे हैं और उनके साथ कोई और नहीं कपिल के राइवल कहे जानें वाले कृष्णा अभि‍षेक के साथ नजर आएंगे.

खबरों के मुताबिक सुनील बहुत जल्द अपना नया शो लेकर आने वाले हैं और कपिल के बाद सुनील सिर्फ कृष्णा अभिषेक पर भरोसा कर रहे हैं. इसलिए वो बहुत जल्द उनके साथ एक नए शो की प्लानिंग कर रहे हैं. इस शो में कृष्णा के साथ सुनील ग्रोवर, अली असगर, चन्दन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा साथ नजर आ सकते हैं.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के अनुसार सोनी बहुत जल्द अपना एक नया शो लेकर आने वाला है. कृष्णा इस शो का हिस्सा बनेंगे. इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले कपिल ने अपने फैन को यह भी कहा था कि वो सुनील से नाराज नहीं हैं और वो इस शो को जब चाहे ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन सुनील उनसे सुलह करने के मूड में बिलुकल नहीं हैं.

बता दें कपिल और कृष्णा एक दुसरे को पसंद नहीं करते हैं. जब कपिल ने कलर्स का शो छोड़ा था तब उन्होंने इस शो को टेकओवर किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि सोनी टीवी पर एकबार फिर इन दोनों की टक्कर होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement