कॉमेडियन कपिल शर्मा सेट पर हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

कॉमेडियन कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 08 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह खबर शो के दूसरे कॉमेडियन कीकू शारदा ने कंफर्म की है. किकू ने Timesofindia को बताया कि कपिल फिलहाल अस्पताल में हैं. उनका परिवार उनके साथ है.

बता दें कि शुक्रवार को कपिल के शो में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए आए थे. लेकिन उनके आने के पहले ही कपिल की तबीयत खराब हो गई और वो अस्पताल के लिए रवाना हो गए थे. कीकू ने बताया कि अब हमारे शो की रेग्युलर शूटिंग 11 और 13 जुलाई को होगी. लेकिन हमें ये नहीं पता है कि अब कौन से स्टार शूट के लिए आएंगे.

Advertisement

कहा जा रहा है कि स्ट्रेस की वजह से कपिल की तबीयत खराब हुई है. कुछ हफ्ते पहले भी हाई ब्लड प्रेशर और लो शूगर की शिकायत के कारण कपिल को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement