नहीं रहीं टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस नवनिंद्र बहल, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कंगना रनौत संग किया था काम

टेलीविजन और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस नवनिंद्र बहल का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 40 से अधिक वर्षों तक इंडस्ट्री में काम किया और कई लोकप्रिय टीवी शोज और फिल्मों में अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीता.

Advertisement
नवनिंद्र बहल का निधन (PHOTO: Screengrab) नवनिंद्र बहल का निधन (PHOTO: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST

टेलीविजन-फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस नवनिंद्र बहल का निधन हो गया है. वो 76 साल की थीं और टीवी शोज-फिल्मों में एक्टिव थीं. नवनिंद्र बहल के बेटे कनु बहल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी है. अचानक उनके निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.

नहीं रहीं नवनींद्रा बहल
नवनिंद्र के निधन के बाद उनके परिवार और चाहने वालों के बीच मातम पसर गया है. मां के जाने के बाद उनके बेटे कनु ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक कर देने वाली पोस्ट शेयर की है. वो लिखते हैं कि मेरी तितली,  मेरा विश्वास, प्यार,  मार्गदर्शक, गुरु, मेरा दिल, जाओ खुशी से, मम्मा. जब तक तुम मुझे दोबारा जन्म न दो. मेरी आंखें हमेशा आपकी बेमिसाल मुस्कान, प्यारी हंसी और जिज्ञासू आंखों को ढूंढती रहेंगी. यूं ही रोशन रहें, मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए आपका धन्यवाद. 

Advertisement

कनु की बहल की पोस्ट पढ़ने के बाद फैन्स, टेलीविजन और बॉलीवुड सेलेब्स एक्ट्रेस को श्रद्धांजिल दे रहे हैं. अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने लिखा, बहुत दुखी हूं आपके नुकसान के लिए. गायिका रेखा भारद्वाज ने लिखा, ॐ शांति,1995 से नवनिंद्र जी के साथ ढेर सारी यादें गहरी संवेदनाएं.  फिल्ममेकर आरती कडव ने लिखा, बहुत दुखी हूं. वो इतनी गर्मजोशी वाली प्यारी महिला थीं. क्या व्यक्तित्व था उनका परिवार को संवेदनाएं. टेलीविजन एक्टर नकुल मेहता ने भी उनके प्रति संवेदनाएं लिखीं हैं.

40 साल किया काम 
नवनिंद्र बहल ने इंडस्ट्री में 40 से ज्यादा साल काम किया. उन्होंने टेलीविजन मूवीज, मिनी सीरीज से करियर शुरू किया था. इसके बाद वो फिल्मों में आईं. उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' में कैमियो किया था. उन्होंने 'माचिस', 'ओये लकी लकी ओये', 'खुफिया' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं थीं. टेलीविजन पर उन्होंने 'इश्कबाज' शो में दादी कलयाणी सिंह ओबेरॉय का रोल निभाया था. दादी के रोल में उन्हें सभी का खूब प्यार मिला. 

Advertisement

वो सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, राइटर और डायरेक्टर भी थीं. उन्होंने 'तपिश', 'आगाज', 'वो लड़की', 'विजी' जैसी टीवी मूवीज और मिनी सीरियल्स लिखे थे. नवनिंद्र बहल का जाना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ी छति है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement