90 पैकेट ब्रेस्ट मिल्क किए दान, दर्द-तकलीफ सहकर मशहूर एक्टर की पत्नी ने उठाया मुश्किल कदम

नकुल मेहता की पत्नी जानकी ने एक बहुत साहस का काम किया है. उन्होंने अपना ब्रेस्ट मिल्क स्टोर करके उन बच्चों को डोनेट किया है, जो या तो समय से पहले जन्म ले लेते हैं या वो गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार होते हैं.

Advertisement
एक्टर की पत्नी ने डोनेट किया ब्रेस्ट मिल्क (Photo: Instagram @jank_ee) एक्टर की पत्नी ने डोनेट किया ब्रेस्ट मिल्क (Photo: Instagram @jank_ee)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

स्टार प्लस के सीरियल 'इश्कबाज' में दिखे एक्टर नकुल मेहता टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. वो फिलहाल ओटीटी पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं. नकुल की पत्नी जानकी मेहता एक सिंगर हैं, और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो पेरेंटिंग पर कई सारी बातें किया करती हैं, जिससे लोगों को मदद मिलती है. अब जानकी ने एक ऐसा काम किया है, जिसे सुनकर हर मां उनपर गर्व महसूस करेगी. 

Advertisement

जानकी मेहता ने अपना ब्रेस्ट मिल्क 90 पैकेट्स में स्टोर करके NICU में डोनेट किया है. NICU, अस्पताल में एक ऐसी जगह है जहां उन नवजात बच्चों को रखा जाता है जो या तो समय से पहले पैदा होते हैं या उन्हें गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में जानकी ने अपना ब्रेस्ट मिल्क को उनके पालन-पोषण के लिए भेजना का सोचा, जबकि वो खुद एक 9 महीने की बेटी की मां हैं. उनका ये ख्याल कई लोगों को प्रेरित कर रहा है. 

कैसे जानकी ने पूरा किया ये मुश्किल टास्क?

नकुल मेहता की पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन जर्नी शेयर की है. उनका कहना है कि वो थकान में भी ब्रेस्ट मिल्क पंप किया करती थीं. वो इस जर्नी को शेयर करते हुए काफी इमोशनल भी नजर आईं. जानकी ने लिखा- मैंने अपना पहला डोनेशन देते हुए मिल्क बैंक को 90 पैकेट अपना स्टोर किया हुआ ब्रेस्ट मिल्क दे दिया. मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ये इतना इमोशनल कर देगा. पूरे दिन मेरा मन ऊपर-नीचे होता रहा और मैं बार-बार रोती रही. बेटी रूमी के जन्म के बाद से मैं हर दिन पंप करती आई हूं.

Advertisement

'कई-कई बार. आधी नींद में, थकी हुई हालत में, खुद को बस एक बार और बोलकर. बैग भर-भर कर, लेबल लगाकर, फ्रिज में जगह बनाकर, रोज यही करते हुए. मन में हमेशा एक डर रहता था कि कहीं मेरे बेबी को कभी जरूरत पड़ जाए. अब रूमी 9 महीने की हो गई है. वो अभी भी डायरेक्ट फीडिंग ले रही है और सॉलिड्स भी अच्छे से खा रही है. मुझे लगा कि अब समय आ गया है.'

जानकी आगे बताती हैं कि उन्होंने इस पूरी जर्नी में काफी कुछ सहा है. वो लिखती हैं- मुझे खुद नहीं पता था कि इन छोटी-छोटी मिल्क बैग्स में मेरे लिए इतने सारे इमोशंस भरे हैं. मेरे लिए वो सिर्फ दूध नहीं था. वो थी मेरी मेहनत, अनुशासन, लगन और बहुत सारा प्यार. इतने महीनों में मेरे शरीर ने जो कुछ सहा है, वो सब था. और अब सोचकर कि ये दूध NICU के उन छोटे-छोटे बच्चों को जाएगा, मैं बता नहीं सकती कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है. महिलाओं का शरीर सच में अद्भुत है. हम ना सिर्फ अपने बच्चे के लिए, बल्कि दूसरों के बच्चों के लिए भी पोषण बना सकते हैं. ये बात बहुत ही कमाल की बात है. 

जानकी और नकुल मेहता दो बच्चों के पेरेंट्स हैं. सिंगर ने सबसे पहले अपने बेटे सूफी को साल 2021 में जन्म दिया था. फिर चार साल बाद 2025 में वो दोबारा एक बेटी रूमी की मां बनीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement