Gaurav Khanna Quits Anupamaa: वनराज के बाद अनुज ने छोड़ा अनुपमा शो, रुपाली गांगुली हैं वजह? एक्टर ने सच बताया

गौरव खन्ना को अनुपमा शो से जुड़े तीन साल से ऊपर हो चुका है लेकिन अब उन्होंने इसे फाइनली अलविदा कह दिया. हालांकि ये फैसला मेकर्स की ओर से लिया गया है. इसमें रुपाली गांगुली का कोई हाथ नहीं है. इसका खुलासा खुद गौरव ने किया. 

Advertisement
अनुपमा: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना अनुपमा: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

टीवी का हाईएस्ट वॉच शो अनुपमा को एक और आर्टिस्ट ने अलविदा कह दिया है. लेकिन इस बार शो के लीड एक्टर गौरव खन्ना क्विट कर गए हैं. हाल ही में अनुपमा को सुधांशु पांडे, पारस कलनावत और निधि शाह ने भी बाय बाय कह दिया था. हालांकि गौरव खन्ना ने बताया कि ये कोई मनचाहा एग्जिट नहीं है, सीरियल की स्टोरीलाइन के डिमांड के मुताबिक ऐसा किया जा रहा है. 

Advertisement

रुपाली की वजह से किया क्विट?

गौरव खन्ना को अनुपमा शो से जुड़े तीन साल से ऊपर हो चुका है लेकिन अब उन्होंने इसे फाइनली अलविदा कह दिया. हालांकि ये फैसला मेकर्स की ओर से लिया गया है. इसमें रुपाली गांगुली का कोई हाथ नहीं है. इसका खुलासा खुद गौरव ने किया. 

गौरव ने TOI से बातचीत में कहा कि- राजन सर ने अनुज कपाड़िया (गौरव के किरदार का नाम) के ग्रैंड री-एंट्री के बारे में सोचा हुआ था. हमने दो महीने इंतजार किया कि चीजें फ्लोर पर आए. लेकिन स्टोरीलाइन की प्रोग्रेस को देखते हुए अब और इंतजार करने का मतलब नहीं बनता. उन्हें भी लगा कि अब मुझे कुछ और एक्सप्लोर करना चाहिए. तो अभी के लिए अनुज का चैप्टर क्लोज है. लेकिन मैं इसे कौमा की तरह देखता हूं, ना कि फुल स्टॉप. स्टोरी की डिमांड होगी और मेरा शेड्यूल फिट बैठा तो मैं खुशी खुशी वापसी करूंगा. 

Advertisement

रुपाली से हुआ झगड़ा?

गौरव ने आगे कहा कि उनकी भूमिका शुरू में कैमियो वाली होनी थी. वो बोले कि अनुज को असल में तीन महीने के कैमियो के रूप में प्लान किया गया था, लेकिन ये मेरे करियर का एक जरूरी हिस्सा बन गया, जो तीन साल से ज्यादा समय तक चला. इस तरह का प्यार मिलना मुश्किल है, और मैं इसके लिए अपने फैंस का जितना धन्यवाद करूं कम है.

साथ ही गौरव ने रुपाली गांगुली के को-स्टार से होने वाले झगड़ों पर बात की और मामले को तूल ना देते हुए कहा- मैं जवाबी इंटरव्यूज में शामिल नहीं होता या अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं देता. जो मायने रखता है वो है कि हमने साथ मिलकर क्या काम किया है. मैंने हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया है, और 'एक्शन' और 'कट' से परे जो कुछ भी होता है वो मेरे लिए मायने नहीं रखता है. 

गौरव को अनुज कपाड़िया के रोल में खूब पसंद किया गया, शो फिलहाल लीप में चल रहा है. जाहिर है फैंस उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं, देखना होगा कि मेकर्स कब उन्हें शो में वापस लाते हैं. बता दें, गौरव कुमकुम, मेरी डोली तेरे अंगला, जीवन साथी, ससुराल सिमर का जैसे कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »