बिग बॉस 10: ग्रैंड फिनाले के लिए ये क्या कह गईं प्रियंका जग्गा

'बिग बॉस' के सीजन 10 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने प्रियंका जग्गा को इस शो में आने से मना कर दिया है.

Advertisement
प्रियंका जग्गा प्रियंका जग्गा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST

कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 10 काफी खास रहा. इस सीजन में पहली बार आम लोगों को एंट्री मिली जिनमें से कुछ ने नाम कमाया तो कुछ बदनाम भी हुए. शो का ग्रैंड फिनाले जल्द ही आने वाला है और खबरों के मुताबिक इस एपिसोड के लिए प्रियंका जग्गा और स्वामी ओम को नहीं बुलाया गया है.

Advertisement

हाल में ने ग्रैंड फिनाले में न बुलाए जाने को लेकर जो कहा वो उनकी बेबसी को दिखा रहा है. प्रियंका ने कहा कि मैं ग्रैंड फिनाले में खुद नहीं जा पाऊंगी क्योंकि उस दिन मेरी मां का जन्मदिन है. अगर मैं इस बारे में अपने पति से बात की तो वो कहेंगे कि प्रियंका बहुत हो गया जस्ट स्टे होम. वो नहीं चाहते है कि मैं उस शो में दोबारा जाऊं, मेरे बच्चे भी नहीं चाहते है.

अब प्रियंका चाहे कुछ भी कहें लेकिन खबरें तो ये भी आ रही हैं कि सलमान ने शो के मेकर्स को साफ-साफ कह दिया है कि ग्रैंड फिनाले में स्वामी ओम और को एंट्री नहीं मिलेगी. इससे पहले भी सलमान खान ने प्रियंका जग्गा को घर से बाहर निकाला था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »