Elvish vs Maxtern: ‘तेरे मां-बाप को जिंदा जला दूंगा’, एल्विश बोले- ये सुनकर उसे पीटा, बाकी जो सीएम फैसला करें मंजूर

एल्विश यादव ने कहा कि देशभर में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. लोग उनके खिलाफ हो गए हैं. एक तरफ की बातें सुनकर उन्हें खरी-खरी सुनाई जा रही है. लेकिन अब उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए. अपनी साइड का पूरा मामला वो बताएंगे.

Advertisement
एल्विश यादव और मैक्सटर्न एल्विश यादव और मैक्सटर्न

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

एल्विश वर्सेस मैक्सटर्न: यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के इल्जामों के बाद एल्विश यादव सामने आ गए हैं. शुक्रवार, 8 मार्च से एल्विश यादव को मैक्सटर्न के साथ मारपीट करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. मैक्सटर्न ने भी उनके खिलाफ गुरुग्राम पुलिस थाने में FIR दर्ज करवा दी है. अब एल्विश यादव दुनिया के सामने अपना पक्ष रखने सामने आए हैं.

एल्विश यादव ने बताई अपनी साइड

Advertisement

एल्विश यादव ने कहा कि देशभर में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. लोग उनके खिलाफ हो गए हैं. एक तरफ की बातें सुनकर उन्हें खरी-खरी सुनाई जा रही है. लेकिन अब उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए. अपनी साइड का पूरा मामला वो बताएंगे. वीडियो की शुरुआत में एल्विश ने कहा, 'बहुत सारी वीडियो वायरल हो रही हैं मुझे लेकर. एक वीडियो आपने देखी होगी जिसमें मैं हाथ उठा रहा हूं मैक्सटर्न के ऊपर. एक वीडियो में मैक्सटर्न मुझे लेकर कह रहा है कि ये गुंडा है, मुझे मारने की कोशिश की. और उसी के बेसिस पर आपने मुझे मुजरिम करार कर दिया है कि एल्विश तो गुंडा है, बदमाश है. ये तो ऐसा है वैसा है. पॉलिटिकल इसको सपोर्ट है. सारी बातें मैं एक-एक करके क्लियर करूंगा.' 

एल्विश यादव ने आगे कहा, 'मैं चाहता हूं कि एक साइड की स्टोरी आपने सुनी. दूसरी साइड की स्टोरी भी जानने का आपको हक है और मुझे सुनाने का हक है. जो लोग हरकतें करके विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं. जो ये लोग मेरे खिलाफ इकट्ठे होकर आवाज उठा रहे हैं, बहुत पुरानी आदत है मुझे 2020 से झेल रहा हूं मैं. जो ये लेफ्ट लॉबी इकट्ठी हो जाती है. चलो ठीक है. मेरे साइड की भी स्टोरी सुन हो भाई. आप उसका ट्विटर हैंडल खोलना, जब मैं बिग बॉस में गया था. 8 महीने हो गए हैं, 8 महीने से आप देखना कि मैं क्या कर रहा हूं मैक्सटर्न के साथ और मैक्सटर्न मेरे साथ क्या कर रहा है. उसका हर ट्वीट मेरे खिलाफ मिल जाएगा. मुझे पोक करते हुए मिल जाएगा. सारी चीज मिल जाएगी. आपको लग रहा है कि पूरी स्टोरी सुननी है, हम सुनाएंगे आपको पूरी स्टोरी.'

Advertisement

यूट्यूबर ने आगे बताया कि बीच-बीच में मैक्सटर्न से उनकी शूट के दौरान मुलाकात भी हुई है. तब उन्होंने सोचा कि ये मेरे फैंस को गंवार क्यों कहता है और मुझे खराब क्यों कहता है. एल्विश ने बताया कि वो मैक्सटर्न से कॉल पर बात करना चाहते थे, लेकिन मैक्सटर्न ने उन्हें गुरुग्राम में मिलने के लिए बुलाया. एल्विश ने बताया कि मिलने को लेकर बातचीत के दौरान मैक्सटर्न ने उनसे कहा, 'तुझे और तेरे परिवार को जिंदा जला दूंगा.' इसके बाद यूट्यूबर गुस्सा हुए और उन्होंने मैक्सटर्न से उनकी लोकेशन मांगी. जब वो मिलने के लिए स्टोर पहुंचे तो पूरा कैमरा सेटअप लगाया हुआ था और मैक्सटर्न ने माइक भी लगाई हुई थी. मैक्सटर्न अकेला नहीं था, वो चार लोग थे. एल्विश ने पूरी बात वीडियो में सुनें:

बिग बॉस के टाइम से पीछे पड़े हैं एल्विश

आजतक से बातचीत में सागर ठाकुर ने बताया कि पिछले सालभर से एल्विश यादव के फैंस उनके पीछे पड़े हुए हैं. उन्होंने कहा, 'एल्विश यादव की सोच का पर्दाफाश करने के बाद से उसके फैंस मेरे पीछे पड़े हुए हैं. वो मुझे ट्रोल कर रहे हैं. ये पहली बार है जब मुझपर सामने से शारीरिक हमला हुआ है. लेकिन मुझे कई बार ऑनलाइन धमकाया जा चुका है.'

Advertisement

सागर ठाकुर का कहना है कि उनके और एल्विश के बीच बातें तब बिगड़ी थीं जब यूट्यूबर बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थे. सागर ने कहा, 'ये दुश्मनी बिग बॉस के टाइम से चल रही है, जब मैंने अभिषेक मल्हान को सपोर्ट करना शुरू किया था. ये बात एल्विश यादव और उनके फैंस को अच्छी नहीं लगी थी. एल्विश यादव के चैलेंज के बाद मेरा मकसद उनसे मिलना था और लोगों को ये दिखाना था कि वो और उनके फॉलोअर्स कितने गलत हैं.'

सागर का कहना है कि इस पूरे वाकये को उन्होंने रिकॉर्ड किया, क्योंकि एल्विश यादव और उनके साथी भी इसे रिकॉर्ड कर रहे थे. अगर वो इस वाकये को एडिट कर देते हैं तो हमारे पास सबूत होगा. हरियाणा पुलिस इस पूरे मामले को प्राइवेट रखना चाहती थी. जब मैं FIR दर्ज करवाने गया तो उन्होंने मुझसे भी यही दरख्वास्त की थी. तभी मैंने फैसला किया कि मैं पब्लिक को इस बारे में बताऊंगा. मेरा मेडिकल टेस्ट ठीक से नहीं किया गया. ऐसा लगता है कि वो लोग एल्विश यादव को बचा रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?

एल्विश यादव को कुछ दिन पहले सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में खेलते देखा गया था. यहां मुनव्वर फारूकी भी मौजूद थे. दोनों के बीच काफी वक्त से दुश्मनी चल रही थी, लेकिन मैच के बाद एल्विश और मुनव्वर फारूकी को साथ में पोज करते और गले मिलते देखा गया. दोनों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ, जिसके बाद एल्विश ट्रोल्स के निशान पर आ गए थे.

Advertisement

मुनव्वर फारूकी के साथ एल्विश यादव की फोटो उनके कुछ चाहनेवालों को और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को अच्छी नहीं लगी. सागर ठाकुर ने भी एल्विश यादव का मुनव्वर फारूकी के संग खिंचा फोटो ट्वीट किया था. साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें एल्विश दुनिया को दोगला बता रहे थे. सागर के पोस्ट पर एल्विश यादव ने जवाब दिया था, 'भाई तू दिल्ली में रहता है, सोचा याद दिला दूं.'

इसके बाद सागर और एल्विश यादव के बीच सोशल मीडिया पर देखने-दिखाने की बातें शुरू हुईं. फिर व्हाट्सएप पर गर्मा-गर्मी हुई और दोनों की मीटिंग फिक्स हुई. दोनों की मुलाकात गुरुग्राम के मॉल में हुई, जहां सागर के साथ एल्विश यादव और उनके साथियों ने मारपीट की. सागर का इल्जाम है कि एल्विश 8-10 गुंडों के साथ स्टोर में आए थे. सभी नशे में थे. यहां सभी ने सागर ठाकुर को मारा. एल्विश ने उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की और जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »