'कोई इज्जत नहीं है', टीवी इंडस्ट्री पर राधिका मदान के कमेंट को लेकर नाराज हुईं एकता कपूर

राधिका मदान ने कहा था कि वहां एक्टर्स को लगातार लंबे समय तक काम करना पड़ता है. इसके अलावा उन्होंने ये दावा भी किया था शोज की स्क्रिप्ट शूटिंग के समय पर ही आती थी और डायरेक्टर भी कर महीने बदलते थे. इस बात से टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स नाराज हो गए हैं. प्रोड्यूसर एकता कपूर ने राधिका की बात पर अपना रिएक्शन दिया है.

Advertisement
राधिका मदान, एकता कपूर राधिका मदान, एकता कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

टीवी इंडस्ट्री पर एक्ट्रेस राधिका मदान को कमेंट करना महंगा पड़ गया है. एक-एक करके टेलीविजन इंडस्ट्री के सेलेब्स राधिका को जवाब देने में लगे हुए हैं. पहले एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने राधिका पर पलटवार किया था और अब प्रोड्यूसर एकता कपूर भी सामने आई हैं. 

राधिका मदान ने कहा था कि वहां एक्टर्स को लगातार लंबे समय तक काम करना पड़ता है. राधिका का कहना था कि उन्होंने टीवी सीरियल का हिस्सा होने के दौरान लगातार 48 घंटों तक काम किया है. इसके अलावा उन्होंने ये दावा भी किया था शोज की स्क्रिप्ट शूटिंग के समय पर ही आती थी और डायरेक्टर भी कर महीने बदलते थे. 

Advertisement

एकता ने राधिका को लेकर कहा ये

हालांकि एक्ट्रेस की ये बातें टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स को नहीं आ रही. एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने राधिका मदान की जमकर आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि जहां से वह सीखकर गई हैं, आज उसी को भला-बुरा कह रही हैं, जो कि बहुत दुख की बात है. अब प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सायंतनी के इसी वीडियो को शेयर करते हुए राधिका की बात को दुखद और शर्मनाक बताया है. एकता कपूर ने कैप्शन लिखा- दुखद और शर्मनाक. एक्टर्स को अपनी जड़ों की कोई इज्जत नहीं है. शाबाश सायंतनी घोष.

एकता कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी

टीवी इंडस्ट्री पर क्या बोली थीं राधिका?

राधिका मदान की बात करें तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका पहला सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही' था. सालों तक इस शो में काम करने के बाद राधिका ने फिल्मों में एंट्री ली. हाल ही में राधिका मदान की फिल्म 'कुत्ते' रिलीज हुई है. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान टीवी शो में काम करने के अपने एक्सपीरिएंस को शेयर किया था.  

Advertisement

राधिका ने टीवी इंडस्ट्री के बारे में कहा, 'मैंने 48 से 56 घंटे लगातार काम किया है. वो लोग ऐसे आते थे वैन में... स्क्रिप्ट पूछती थी तो कहते थे 'आप सेट पर चलिए गरमागरम निकलकर आ रही है' और मोनोलॉग्स आते थे. बोलते थे 'रात का टेलीकास्ट है, जल्दी करिए जल्दी करिए.''

उन्होंने आगे कहा था, 'हमारे डायरेक्टर्स हर महीने बदलते थे. जो डायरेक्टर फ्री हो गया वो आएगा. इनको किरदार याद हैं. मुझे याद है कि डायरेक्टर वहीं पर थे और मैं उनसे अपने किरदार के बारे में ही बस पूछ रही थी कि मेरा किरदार ऐसा नहीं है, क्योंकि उसके साथ बचपन में ही ये सब हो गया है. वो डायरेक्टर इधर-उधर कर रहे थे. परेशान से हो गए थे और बाद में बोला कि राधिका जब हम मूवी करेंगे तो एक सीन को तीन दिन तक डिस्कस करेंगे. अभी ना रात का टेलीकास्ट है.' 

राधिका अपनी बात खत्म करते हुए कहती हैं, 'तो यही बात मेरे दिमाग में बैठ गई कि तीन दिन मिलेंगे एक सीन को डिस्कस करने के लिए. जब मैंने 'मर्द' साइन की तो 4 महीने बाद शूट होना था और मेरे हाथ में स्क्रिप्ट थी. मुझे समझ नहीं आया कि इसका क्या करूं. तो हां ये सब मेरे लिए लग्जरी था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »