'नागिन 7' हुआ खत्म, एकता कपूर के बर्थडे पर आएगा आख‍िरी एपिसोड , 'नागिन 8' पर हुई अनाउंसमेंट

टीवी का फेमस शो 'नागिन 7 बंद हो रहा है. एकता कपूर ने इस पर मुहर लगा दी है. इसी के साथ उन्होंने शो के आखिरी एपिसोड की तारीख भी बता दी है.

Advertisement
नागिन 7 हो रहा बंद (Photo: x/@EktaaRKapoor) नागिन 7 हो रहा बंद (Photo: x/@EktaaRKapoor)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

एकता कपूर का शो 'नागिन' इंडियन टेलीविजन के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है. जहां शो का 7वां सीजन ऑडियंस का मनोरंजन करने में सफल रहा है. वहीं अब खबर है कि मेकर्स ने एकता के आने वाले जन्मदिन पर इसे ऑफ-एयर करने का फैसला किया है. यह बड़ी खबर कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी. जानिए इसके पीछे का कारण

Advertisement

'नागिन 7' के भविष्य को लेकर हफ्तों से चली अटकलों के बाद, एकता कपूर ने आखिरकार स्थिति साफ कर दी है. सोशल मीडिया पर आकर, इस लोकप्रिय शो की मेकर ने पुष्टि की कि यह शो सचमुच खत्म होने जा रहा है. उन्होंने शो के अचानक खत्म होने को लेकर उड़ रही अफवाहों के पर भी बात की.

एकता कपूर ने क्या कहा?
दो वीडियो में एकता कपूर ने बताया कि उन्हें यह शो अप्रैल 2026 में खत्म करना था. लेकिन चैनल के रिक्वेस्ट के कारण, वे अब इसे अपने जन्मदिन पर, यानी 7 जून 2026 को खत्म कर रहे हैं. उन्होंने साफ किया, 'नागिन के किसी भी सीजन में सिर्फ 30 एपिसोड नहीं होने थे, लेकिन हमने उन्हें बढ़ाकर 48 कर दिया, और इसलिए हम अगले साल वापस आएंगे.'

एक और क्लिप में, उन्होंने फैंस से वादा किया कि वे 2027 में 'नागिन' के एक नए सीजन के साथ वापसी करेंगे. हालांकि, उन्होंने बताया कि वे दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने के लिए छोटे सीजन बनाते रहेंगे.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, हर साल 'नागिन' को वापस लाने के लिए, हमें छोटे सीजन बनाने चाहिए ताकि मुझे अपना सारा समय इसी पर न देना पड़े, और मैं वापस जाकर दूसरे काम कर सकूं. चूंकि यह पहले से ही एक लंबा सीज़न है, इसलिए हम और छह महीने तक ऑन-एयर रहेंगे. अगले साल वापस आने के लिए, हमें एक ब्रेक की जरूरत है.'


'नागिन 7' में प्रियंका चाहर चौधरी ने नागिन का रोल प्ले किया था. नामिक पॉल के साथ उनकी केमिस्ट्री की भी काफी तारीफ हुई. इस शो में कनिका मान, एलिस कौशिक, अजिता कुलकर्णी, कृष्णा शेट्टी, मोहित दुसेजा और अन्य कलाकार भी शामिल हैं. पिछले हफ़्ते की TRP रिपोर्ट में, भले ही सीजन 7 टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा, लेकिन इसकी रेटिंग में काफी गिरावट आई. जिसके चलते यह नौवें स्थान पर खिसक गया और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2', 'वसुधा' और 'अनुपमा' से काफी पीछे रह गया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement