शादी को बीते 10 साल-एक्ट्रेस की भरी सूनी गोद, पति संग मनाया जश्न, बोली- दो धड़कनों में लिपटा हुआ तोहफा मिला

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. दिव्यांका ने अपने करियर और मां बनने की जर्नी पर भी बात की.

Advertisement
पेरेंट बनकर बदली जिंदगी (Photos: Instagram @vivekdahiya) पेरेंट बनकर बदली जिंदगी (Photos: Instagram @vivekdahiya)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

दिव्यांका त्रिपाठी इस समय लाइफ के हैप्पिएस्ट फेज में हैं. कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चों का वेलकम किया है और अब एक्ट्रेस शादी के 10 साल पूरे होने पर जश्न मना रही हैं. शादी की 10वीं सालगिरह पर दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है, जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए हैं. 

चर्चा में दिव्यांका की पोस्ट

Advertisement

दिव्यांका ने वीडियो में टीवी इंडस्ट्री में अपनी 20 साल की जर्नी, शादी के 10 साल का सफर और जुड़वा बच्चों संग खास पलों की झलक दिखाई है. दिव्यांका ने एक्टिंग करियर की शुरुआत से लेकर मां बनने तक की इमोशनल जर्नी को एक वीडियो में शेयर करने के साथ इमोशनल नोट भी लिखा. एक्ट्रेस लिखती हैं- कुछ साल सिर्फ बीतते नहीं...वो खामोशी से आपकी जिंदगी को एक नया रूप देते हैं. 

दिव्यांका ने आगे लिखा- 2006 ने मुझे एक सपना दिया, जिसके लिए मैंने दिन-रात कड़ी मेहनत की. 2016 ने मुझे जिंदगी के सफर में साथ चलने के लिए एक हमसफर दिया. 2026 ने हमें हमेशा के लिए थामने को दो नन्हे चमत्कार (जुड़वां बच्चे) दिए. करियर के 20 साल. शादी के 10 साल. इसीलिए, हमारी शादी की 10वीं सालगिरह के जश्न पर मैंने शादी के वचनों को दोबारा दोहराने की सोची थी, लेकिन जिंदगी के अपने ही प्लान्स थे. 

Advertisement

दिव्यांका ने कही ये बात

दिव्यांका ने आगे लिखा- अपनी कसमों को दोबारा दोहराने के बजाय, हमें उन कसमों की सबसे खूबसूरत याद तोहफे के रूप में मिल गई  है. एक नन्हा चमत्कार विवेक के लिए लिए. एक नन्हा चमत्कार मेरे लिए. एक-दूसरे के लिए हमारी सालगिरह का सबसे बड़ा और खास तोहफा... दो छोटी धड़कनों में लिपटा हुआ है. 

'2006, 2016 और 2026, हर दशक एक ऐसा चैप्टर लेकर आया है, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. हर ब्लेसिंग अपने सही समय पर मिली. हर सपना मुझे तब मिला जब मैं उसके लिए तैयार थी. आज मैं आभारी महसूस कर रही हूं.'

एनिवर्सरी पर दिव्यांका की पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है. फैंस भी उन्हें शादी की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. दिव्यांका की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में एक्टर विवेक दहिया संग शादी रचाई थी. शादी के 10वें साल कपल ने जुड़वा बच्चों का वेलकम किया. अब दिव्यांका और विवेक अपनी शादी के 10 साल पूरे होने पर जश्न मना रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »