लंदन में दिव्यांका का नाइटआउट, पति विवेक नहीं आए नजर

लंदन में हो रही है सीरियल ये है मोहब्बतें की शूटिंग, दिव्यांका त्र‍िपाठी शो की टीम के साथ नाइट आउट पर निकलीं.

Advertisement
दिव्यांका त्र‍िपाठी दिव्यांका त्र‍िपाठी

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 25 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

इनदिनों टीवी शो ये है मोहब्बतें की टीम लंदन में एक खास सीन सीक्वेंस के शूट के लिए  मौजूद है. शो की एक्ट्रेस  दिव्यांका त्रिपाठी  इस ट्र‍िप के दौरान क्लि‍क की गईं कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं. फैन्स के साथ तस्वीरें शेयरिंग के सिलसिले को जारी रखते हुए एक्ट्रेस ने अब टीम के साथ नाइटआउट की एक तस्वीर भी पोस्ट की है.

Advertisement

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में दिव्यांका अपनी ये है मोहब्बतें शो की टीम के साथ डिनर एंजॉय करती हुईं दिख रही हैं. इस टीम में टीवी क्वीन और प्रोड्यूसर एकता कपूर भी नजर आ रही हैं.

लेकिन इस नाइटआउट क्ल‍िक में दिव्यांका के पति  विवेक दहिया नजर नहीं आ रहे. विवेक दिव्यांका के साथ ही लंदन में हैं. तो क्या विवेक दहिया ने दिव्यांका के इस ग्रुप नाइटआउट को मिस कर दिया?  हालांकि विवेक ने अपने कुछ दोस्तों के साथ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में वह अपने लंदन में रह रहे पुराने दोस्तों से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. विवेक ने अपने फ्रेंड्स के साथ तस्वीर भी पोस्ट की है और लंदन के शहर कार्ड‍िफ में मौजूद होने की ओर इशारा किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement