'ससुराल सिमर का' के 5 साल पूरे होने पर दीपिका करेंगी पार्टी

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों पार्टी के मूड हैं. पार्टी के मूड में हों भी क्यों ना, आखिर उनके सीरियल 'ससुराल सिमर का' को पांच साल जो पूरे होने जा रहे हैं.

Advertisement
रील लाइफ पति के साथ दीपिका कक्कड़ रील लाइफ पति के साथ दीपिका कक्कड़

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 24 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' को पांच साल पूरे होने जा रहे हैं और इसमें सिमर का किरदार निभा रहीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने इस मौके पर पार्टी का ऐलान किया है. टेलीविजन चैनल कलर्स के सेट पर सोमवार को दीपिका एक शानदार पार्टी देंगी. इसी दिन शो पांच साल पूरे कर रहा है.

ने कहा कि सेट पर शूटिंग खत्म करने के बाद जश्न मनाने के लिए , सिने जगत के करीबी दोस्तों को उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए इनवाइट किया है. इस पार्टी को लेकर सिमर के साथ-साथ उनके रील लाइफ का पूरा परिवार एक्साइटेड है.

Advertisement

दीपिका ने कहा, लोगों से बात कर रही हूं, चाहें वो टेक्निशियन हों या एक्टर सबके साथ पूरा दिन जश्न मनाएंगे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »