कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका, इम्यूनोथेरेपी के बाद शरीर में हुआ दर्द-आया बुखार, बोलीं- मुश्किल समय है

दीपिका कक्कड़ की इम्यूनोथेरेपी शुरू हो चुकी है. वो कैंसर से पूरी तरह ठीक होने की कोशिश में लगी हुई हैं, मगर कोई ना कोई परेशानी उनकी राह मुश्किल कर देती है. एक्ट्रेस को भयंकर साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
दीपिका फिर मुश्किलों में घिरीं (Photo: Instagram @ms.dipika) दीपिका फिर मुश्किलों में घिरीं (Photo: Instagram @ms.dipika)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम अक्सर कोई ना कोई मुसीबत का सामना कर रहे होते हैं. कुछ दिन पहले दीपिका के ससुर ICU में भर्ती थे क्योंकि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था. कई दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद, अब जाकर उनकी तबीयत में सुधार आया था. शोएब ने ये भी बताया कि उनके पिता अब ICU से बाहर हैं.

Advertisement

लेकिन इसी बीच दीपिका की परेशानी बढ़ गई है. उनकी इम्यूनोथेरेपी सेशन शुरू हुई, जिसमें उन्हें दवाइयों से हो रहे साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ रहा है. दीपिका को थोड़ा बुखार और पीठ में भयंकर दर्द हो रहा है. अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने पूरी जानकारी शेयर की है. 

दीपिका को हुए थेरेपी के साइड इफेक्ट्स?

दीपिका ने सबसे पहले अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके ससुर अस्पताल में भर्ती थे. वहीं वो भी स्कैन्स और इम्यूनोथेरेपी के चलते हॉस्पिटल के चक्कर काट रही थीं. अपनी हेल्थ अपडेट पर दीपिका ने कहा- हमने अभी डबल इम्यूनोथेरेपी का एक इन्फ्यूजन सेशन किया था, अगला जल्द ही होगा. मेरी इम्यूनोथेरेपी IV के माध्यम से होगी और अभी तक कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं. 

'लेकिन जब शरीर में इतनी भारी दवाइयां जाती हैं, तो थकावट महसूस होना आम बात है. मुझे पीठ में बहुत दर्द हुआ, हल्का बुखार भी आया. रिपोर्ट नॉर्मल हैं, इसलिए ये साइड इफेक्ट्स दवा के कारण नहीं हैं. आगे चलकर इम्यूनोथेरेपी जारी रहेगी और खून में ट्यूमर मार्कर और स्कैन करवाने होंगे.'

Advertisement

परिवार को हो रही मुश्किल

दीपिका आगे बताती हैं कि उन्होंने शरीर में कैंसर को डिटेक्ट करने के लिए काफी सारे स्कैन कराए हैं, जो उनके पति शोएब के लिए भी काफी मुश्किल रहा है. उनके ऊपर पहले से ही एक्ट्रेस की तबीयत का दबाव था, ऐसे में जब शोएब के पिता भी बीमार हुए तो उनकी परेशानी दोगुनी बढ़ गई. दीपिका ने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वो उनके पति को सपोर्ट देते रहें क्योंकि इस समय उन्हें साथ की सबसे ज्यादा जरूरत है. 

एक्ट्रेस ने अंत में कहा- जब मेरा पहला इम्यूनोथेरेपी ट्रीटमेंट हुआ था, तब शोएब मेरे साथ रहना चाहते थे. इस समय वो सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. मैं हमेशा अस्पताल में उनके साथ खड़ी रही, लेकिन इस बार अपनी सेहत की वजह से नहीं रह सकी, हमें रूहान को भी समय देना होगा. ये बहुत मुश्किल समय है, और हमें उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा.

क्या है शोएब के पिता पर अपडेट?

दीपिका के पति शोएब ने भी यूट्यूब पर व्लॉग शेयर करके पिता की हेल्थ अपडेट के बारे में बताया कि वो भले ही ICU से बाहर हैं, लेकिन वो ठीक से कुछ बोल नहीं पा रहे हैं. उनके शरीर के सीधे हाथ वाले हिस्से पर ब्रेन स्ट्रोक का बुरा असर पड़ा है. वो अब हॉस्पिटल के नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट हो गए हैं. मगर बीमारी से ठीक होने में उन्हें थोड़ा और समय लगने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »