कॉमेडी क्वीन भारती ने गुपचुप कर ली सगाई

खबरों के मुताबिक मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया के साथ सगाई कर ली है और अब जल्द ही उनकी शादी की डेट भी फाइनल होने वाली है...

Advertisement
भारती सिंह और हर्ष भारती सिंह और हर्ष

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:11 AM IST

कॉमेडियन भारती सिहं की सगाई और अफयर की खबरें काफी समय से मीडिया में बनी हुई हैं. लेकिन हाल में कुछ रिपोर्ट के मुताबिक करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब इस जोड़े ने सगाई कर ली है.


भारती इन दिनों 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में नजर आ रही हैं और उनके बॉयफ्रेंड हर्ष इसी शो के राइटर हैं. बताया जा रहा है कि सगाई कि रस्म में दोनों के परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए. कहा जा रहा है कि भारती और हर्ष की शादी की डेट इसी साल नवंबर में आ सकती है.

Advertisement


हर्ष कई कॉमेडी शोज के राइटर रह चुके हैं. अक्सर ही उनकी और भारती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement